ठंड से बचने सीडब्ल्युएसएन में दिव्यांग बच्चों को किया गया गर्म वस्त्र का वितरण
बालाघाट (देवेंद्र खरे) - मानव सेवा ही माधव सेवा के भाव को लेकर समाजसेवियों की टीम ने ठंड से बचाव के लिए सीडब्ल्युएसएन में दिव्यांग बच्चों को आज 22 नवंबर को एक सादे कार्यक्रम के तहत गर्म कपड़ो में स्वेटर, हाथ के ग्लोब्स, टोपा और मोजो का वितरण किया और बच्चों को ठंड से बचाव के लिए समझाईश दी। कार्यक्रम में नगर के युवा साथी सिद्धांत पाटिल, अजय सुखदेवे, संजू शेंडे, विशाल मेश्राम, नितिन मेश्राम, सचिन वराडे, राज वैध, मनीष मेश्राम सहित अन्य युवा साथी मौजूद थे। सम्राट अशोक सेना के राष्ट्रीय सचिव युवा नेता अजय सुखदेवे ने बताया कि प्रतिवर्ष ठंड के मौसम में विभिन्न स्थानो में लोगों को गर्म कपड़ो का वितरण किया जाता है। यह सभी कार्य सेवाभाव से किया जाता है। साथ ही उन्होंने अन्य समाजसेवियों को भी मानव सेवार्थ के लिए इस तरह की पहल करते हुए आगे आने की बात कही। श्री सुखदेवे ने कहा कि बच्चों के बीच आज संस्था द्वारा गर्म कपड़ो का वितरण किया। साथ ही बच्चो को समझाईश भी दी गई कि वह ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहे।
Tags
dhar-nimad