कोंग्रेस कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह हुआ सम्पन्न | Congress karyakartao ka depawali milan samaroh

कोंग्रेस कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह हुआ सम्पन्न

कोंग्रेस कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह हुआ सम्पन्न

आलीराजपुर (रफ़ीक कुरेशी) - जिले के सोंडवा विकासखंड के ग्राम धोरट में गत शुक्रवार को  कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक मुकेश पटेल थे एवं अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  मुकेश पटेल एवं महेश पटेल ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण जनों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने आगामी होने वाले ग्राम पंचायत, जनपद, जिला पंचायत, मंडी चुनाव की तैयारी करने एवं एकजुटता के साथ योग्य कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। उन्होंने  प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं  की जानकारी दी। 

कोंग्रेस कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह हुआ सम्पन्न

सरकार द्वारा सोंडवा क्षेत्र में  सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के संबंध में होने जा रहे विकास मूलक कार्यों की बात बताई।  कार्यक्रम को छकतला के पूर्व सरपंच उसान भाई गरासिया, कांग्रेसी नेता राजेंद्र टवली आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के पूर्व क्षेत्र के कांग्रेस नेता झमराला भाई के नेतृत्व में उपस्थित अतिथियों का ढोल-धमाके के साथ भव्य जुलूस निकाला गया ओर उनका पुष्पहारों के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।कार्यक्रम में अतिथि पटेल बन्धुओं ने ढोल भी बजाया। इस पर उपस्थित कांग्रेस नेता कार्यकर्ता ओर ग्रामीण जन जमकर थिरके। कार्यक्रम पश्चात सभी ने स्नेह भोज में हिस्सा लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के कांग्रेस नेता हरदास भाई, युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापू पटेल, छकतला उपसरपंच सुनील वाघेला, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरैशी, कांग्रेसी नेता विक्रमसिंह भाटिया, चीतल पंवार, उत्तम कोठारी, तरुण मंडलोई, रमेश अवासिया, सुरेश भाई, सेवन सरपंच, रेमता भाई नाना भाई, राहुल भयडिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील भयडिया ने किया एवं आभार झमराला भाई ने माना।


Post a Comment

Previous Post Next Post