सेना भर्ती हेतु युवाओं का प्रिक्षण प्रारंभ कलेक्टर ओर एसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया | Sena bharti hetu yuvao ka parikshan prarambh

सेना भर्ती हेतु युवाओं का प्रिक्षण प्रारंभ कलेक्टर ओर एसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया

सेना भर्ती हेतु युवाओं का प्रिक्षण प्रारंभ कलेक्टर ओर एसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया

अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - भारतीय सेना में विभिन्न पदों के लिए उज्जैन में 20 नवंबर से 30 नवंबर 2019 आयोजित सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। उक्त भर्ती रैली में सोल्जर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल एविएशन, एविएशन एग्जामिनर ,नर्सिंग असिस्टेंट , ट्रेड्मैन ,क्लर्क, स्टोर कीपर एवं फार्मा इत्यादि की आर्मी भर्ती रैली आयोजित होगी। अलीराजपुर जिले से अधिक से अधिक युवाओं का आर्मी भर्ती में चयन हो इसके लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में युवाआें का प्रिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त प्रिक्षण हेतु व्यवस्थाएं खेल परिसर मैदान एवं पुलिस कंट्रोल रूम मैदान अलीराजपुर पर की गई है। उक्त प्रिक्षण कार्यक्रम में ऑन लाइन पंजीयन करने वाले बडी संख्या में जिले के युवाआें का विभिन्न तरह से प्रिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस प्रिक्षण कार्यक्रम का जायजा लेने मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव खेल परिसर पहुंचे। उन्होंने यहां युवाओं को प्रदान किये जा रहे प्रिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान प्रिक्षकों को निर्दे दिए कि उक्त युवाओं को बेहतर ढंग से प्रिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे जिले के अधिक से अधिक युवाओं का आर्मी भर्ती रैली में चयन हो सके। उन्होंने प्रिक्षण में उपस्थित युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रिक्षण में कडी मेहनत करें और भर्ती रैली में पूरे मनोयोग और परिश्रम करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सीमा अलावा, एसडीएम अलीराजपुर श्री संजीव पांडे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post