वन-टू-वन रायशुमारी के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम के पैनल लिफाफे में बंद होकर पहुंचे भोपाल
आलीराजपुर (रफीक कुरैशी) - भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए निर्वाचन अधिकारी बनाए गए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धुरुव नारायणसिंह भाजपा कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेटकर निर्वाचन प्रकिृया को प्रारंभ किया। निर्वाचन की इस प्रकिृया के लिए मंडल अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधी, भाजपा के निर्वाचित जन प्रतिनिधी और वरिष्ठ भाजपा नेतागण सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय पर मौजूद थे। बैठक की शुरूआत करते हुए नारायणसिंह ने कार्यकर्ताओं को संबेाधित करते हुए कहा कि हम सभी निष्ठावान कार्यकर्ता है और पार्टी के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के प्रति प्रतिबद्ध है। आज के निर्वाचन की प्रकिृया में मैरे द्वारा निष्पक्ष भाव से आप सभी लोगों से 3 नामों का पैनल के लिए रायशुमारी की जाना है। जिसे भी लगता है की वह भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए योग्य है वह अपना नाम इस रायशुमारी में रख सकता है। संबोधन के पश्चात रायशुमारी की प्रकिृया अलग से बंद कमरे में प्रारंभ की गई।
वन टू वन की गई चर्चा
रायशुमारी के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी नारायणसिंह बंद कमरे में एक-एक व्यक्ति से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, पूर्व विधायक, जपं सदस्य, नपं अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यगण एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष बैठकर वन टू वन चर्चा में भाग लिया। प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार प्रत्येक अपेक्षित कार्यकर्ता द्वारा वन टू वन की गई चर्चा में बैलेट पर 3 लोगों के नाम लिखकर दिए गए। जिसे लिफाफे में बंद कर दिया गया। वन टू वन चर्चा के बाद अन्य कार्यकर्ताओं से भी निर्वाचन अधिकारी सिंह द्वारा खुले कक्ष में चर्चा कर उनसे भी अपना अभिमत मांगा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए प्रदेश संगठन के द्वारा 55 वर्ष की उम्र तय कर दी गई है। जिसके बाद कई वरिष्ठ नेता उम्र बंधन के चलते अपनी दावेदारी नहीं कर पाए। वहीं जिन लोगों के द्वारा दावेदारी की गई है उनके नाम लिफाफे में बंद कर दिए गए। आगामी 2-3 दिनों में शीघ्र ही प्रदेश संगठन द्वारा भाजपा के नवीन जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।
Tags
jhabua