जिला स्तरीय गुरु नानकदेव खेल प्रतियोगिता मे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया | Jila stariy guru nanakdev khel pratiyogita main khiladiyo

जिला स्तरीय गुरु नानकदेव खेल प्रतियोगिता मे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया

जिला स्तरीय गुरु नानकदेव खेल प्रतियोगिता मे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय गुरु नानक देवजी प्रतियोगिता का आयोजन स्थानिय खेल परिसर में किया गया। इसमें बढ़-चढ़कर सेकडो खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर सुरभि गुप्ता एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा ने किया। इस अवसर पर जिला खेल एव युवा कल्याण अधिकारी सुश्री संतरा निनामा एवं अन्य समस्त अधिकारीगणों उपस्थित थे। जिलास्तरीय प्रतियोगिता के प्रारंभ अवसर पर कबड्डी का फ्रेंडली मैच रखा गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सुरेषचन्द्र वर्मा द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। यहां 10 खेलो में खिलाड़ियों ने भाग लिया। खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन जो खिलाड़ी प्रथम आए हैं। जो संभाग स्तरीय प्रतियोगिता मे दिनांक 6 व 7 दिसंबर को संभागीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संभाग लेवल प्रतियोगिता इंदौर में आयोजित होगी। संभाग इस प्रकार बाद में राज्य स्तरीय टीटी नगर भोपाल में आयोजित किया जाएगा। उसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियो ंटीम खेल दलो को प्रथम एक लाख रूपये, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रूपये, तृतीय पुरस्कार50 हजार रूपये प्रदान किया जाएगा। प्रतिभा खोज प्रतिभा खोज के माध्यम से बेस्ट खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में समस्त जिले के पीटीआईयो का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसमे भूपेंद्रसिंह बघेल, अजय रिछारिया, पिंकेश वर्मा, बीआरसी अविनाष वाघेला, श्याम डावर, दिनेशचंद्र मिश्रा, पंछी स्केल, सुनील गोयल, दिलीप बघेल, कारसिंह सत्या, नीलोफर बिलवाल, आनंदी मोरे, ज्योति राजपूत का योगदान रहा। आभार जिला खेल अधिकारी सुश्री निनामा ने माना।

Post a Comment

Previous Post Next Post