भाजपा कार्यालय मे पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
![]() |
पूर्व मुख्यमंत्री जोशी को श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा कार्यकर्ता |
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमे भाजपा नेताओ द्धारा स्व. श्री जोशी का श्रद्धाजंली अर्पित की गई। श्रद्धाजली सभा मे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चोहान ने कहा कि सहृदय व्यक्तित्व के धनी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री जोशी का हम सबके बीच से चला जाना भारतीय राजनीति व भाजपा के लिए बड़ी क्षति है। श्री जोशी का व्यवहार राजनीति मे होते हुए संत तुल्य था, इसीलिए भाजपा ही नहीं बल्कि अन्य विपक्ष के नेता भी सम्मान करते थे। भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह ने कहा कि कैलाश जोशी एक आदर्श राजनेता थे, जिन्होंने कार्यकर्ता बनकर भाजपा को वैचारिक रूप पहुंचाने का कार्य किया। जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश जोशी से हम सबकों प्रेरणा मिलती थी। उनका सादगीपूर्ण व्यवहार व पार्टी के प्रतिनिष्ठा हम सबके लिए सिखने वाली बात है। भाजपा नेता अशोक ओझा एवं सुदामा पंवार ने कहा कि कैलाशजी गरीबों के मसीहा थे जिन्हें वंचित एवं जन सामान्य वर्ग की चिंता हमेशा रहती थी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान भाजपा नेता दशरथ चंदेल, नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल, कांति राठौड़, रितेश डावर, माधो सुरभान, रिंकेश तवर, अनीता चोधरी, जैना ग्रहरवाल, राजेश राठौर आदि उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।
Tags
jhabua