गुरुनानक जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा
![]() |
| प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु |
धामनोद (मुकेश सोडानी) - आगामी 12 नवंबर को गुरुनानक देव जी का 550वा प्रकाश पर्व धामनोद में धूमधाम से मनाया जायेगा। इस हेतु 1 नवंबर से सुबह 5 बजे से नित्य प्रभात फेरी गुरूद्वारे से निकाली जा रही है जो नगर में जगह जगह जा रही है जिसका स्वागत संगत घर घर बुलाकर कर रही है जिसमे पंजाबी सिंधी संगत द्वारा कीर्तन शबद गायन किये जाते है।गौरतलब है कि श्री गुरु नानकदेव जी कलयुग में दुनिया को तारने के लिए अवतरित हुए थे।आपने ईश्वर एक है राजा रंक सब समान है कर्म करो नाम जपो और सबमे बाट के खाओ का संदेश दिया।गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में धामनोद में 10 नवंबर रविवार को शाम 5 बजे नगर कीर्तन भी निकलेगा ।जिसमे गुरु ग्रंथ साहेब के साथ गुरबाणी कीर्तन का प्रचार प्रसार संगत द्वारा किया गया जावेगा।इसी क्रम में 12 नवंबर को भी गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन शब्द के साथ गुरु का अटूट लंगर बरतेगा।रात्रि में विशेष दिवान सजा कर गुरुनानक जी का 550 वा प्रकाश पर्व संगत द्वारा मनाया जावेगा
Tags
dhar-nimad
