कांग्रेस का 25 नवंबर को केंद्र के खिलाफ धरना प्रदर्शन | Congress ka 25 november ko kendra ke khilaf dharna pradarshan

कांग्रेस का 25 नवंबर को केंद्र के खिलाफ धरना प्रदर्शन

कांग्रेस का 25 नवंबर को केंद्र के खिलाफ धरना प्रदर्शन

आमला (रोहित दुबे) - ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 25 नवंबर को धरना प्रदर्शन केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के  खिलाफ किया जा रहा है आई टी सेल के अध्यक्ष अनुभव गोहे ने बताया केंद्र की भाजपा सरकार में आर्थिक संकट , बेरोजगारी , बढ़ती महंगाई , उद्योग धंधे चौपट , मध्यप्रदेश सरकार के हिस्से का  बजट रोकने के विरोध में दिनांक 25-11-2019 दिन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।सोमवार दोपहर 01 बजे   जनपद चौक आमला में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा जी बैतूल हरदा लोकसभा छेत्र के पर्वेक्षक मितुल जोशी जी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव समीर खान पूर्व भारतीय राष्ट्रीय छत्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत वागद्रे रामु टेकाम जिला कांग्रेस प्रवक्ता हेमंत पगारिया मनोज देशमुख अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमला धरना प्रदर्शन में उपस्थित रहेंगे। सभी विंग्स के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओ से अपील  की है की धरना प्रर्दशन को सफल बनाये।

Post a Comment

Previous Post Next Post