देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 129 वी जयंती मनाई गई
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 129 वी जयंती आज जिला कांग्रेस कार्यालय मैं सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई सर्वप्रथम उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने कहा कि नेहरू जी द्वारा देश के प्रति जो कार्य किए हैं वह सभी साकार हुए देश के बच्चों के भविष्य के प्रति उनकी हमेशा चिंता रही उनको स्वालंबन बनाने में हमेशा लगे रहे देश उनकी जयंती पुण्यतिथि पर बाल दिवस के रूप में मनाता रहा है आज उनके नाम से जवाहर नेहरू यूनिवर्सिटी नेहरू युवक कल्याण केंद्र जैसे कई संस्थान देश के हित में कार्य कर रहे हैं ऐसे महान पुरुष की जयंती पर हम उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लें जयंती सभा को पूर्व जनपद अध्यक्ष मानसिंह मीणा जिला कांग्रेस संगठन मंत्री वीरेंद्र मोदी यशवंत पवार प्रवक्ता साबिर फिटवेल हर्ष भट्ट अविनाश डोडिया र एनएसयूआई अध्यक्ष विनय भाबोर हर्ष जैन बबलू कटारा गोपाल शर्मा सुभाष व्यास जितेंद्र अग्निहोत्री जितेंद्र शाह रशीद कुरेशी कीलू भूरिया नाथूलाल मिस्त्री रमेश दामोर सादिक पठान आदि कई कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता ने उपस्थित होकर पंडित जवाहर नेहरू जी की जयंती सभा में भाग लिया।
Tags
jhabua