युवाओं ने विधानसभा उपचुनाव में डाली मत रुपी आहुतियां | Yuvao ne vidhansabha up chunav main dali mat rupi ahutiya

युवाओं ने विधानसभा उपचुनाव में डाली मत रुपी आहुतियां

युवाओं ने विधानसभा उपचुनाव में डाली मत रुपी आहुतियां

राणापुर (ललित बंधवार) - झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान की प्रकिया चली। प्रारंभिक दौर पर मतदान की गति धीमी रही। युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। पुरुष, बुजुर्ग आैर महिलाओं मतदाताओं ने भाग लिया। वोट डालने को लेकर मोहल्लों में लोग एक साथ निकलते नजर आए। घरों के आगे लोग चुनाव के बारे में चर्चा करते देखे गए। मतदान के साथ सभी विधानसभा प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया। विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया व भाजपा के प्रत्याशी भानु भूरिया के बीच है। उत्कृष्ट विद्यालय बूध क्रमांक 282 व 283 मतदान केंद्र पर सुबह महिला-पुरुष की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। पुरुष और महिलाओं ने केंद्र के बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते देखा गया। 90 वर्षीय पारी डामोर बूध क्रमांक 301 भूरीमाटी पर अपनी दादी को लेकर युवक व्हील चेयर पर बैठाकर मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करवाया। वहीं युवाओं ने मतदान करके इस यादगार लम्बे को सेल्फी लेकर कैमरे में कैद किया। भूमिका पगारिया, सलोनी पगारिया दोनों बहनों ने एक साथ मतदान किया बाद में स्याही बताकर खुशी जताई। मतदान केंद्र पर कोई अपने माता-पिता के साथ, तो काेई दोस्तों के साथ, ताे काेई हसबैंड-वाइफ, तो काेई परिवारों के साथ मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान किया, इसी के साथ मतदान केंद्र से अपनी-अपनी सेल्फीयां सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की। प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान केंद्र बूध क्रमांक (286) में 5:00 बजे तक पुरुष 322, महिला 262 कुल 584 बूध क्रमांक (287)  में कुल पुरुष 250 महिला 244 कुल 494 व बूध क्रमांक (284) पुरुष 329 महिला 294 बूध क्रमांक  (281) पर पुरुष 258 महिला 278 वोट डाले गए। वही सभी मतदान केंद्रों पर छाया के लिए टेंट के साथ आरो वाटर का पानी-पीने के लिए मतदाताओं के लिए की गई थी। पर्ची के लिए सभी मतदान केंद्रों पर बीएलआें नियुक्त थे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, कोटवारों मौजूद थे। पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post