वेतन जारी करने के लिए 2 हजार रिश्वत ले रहा बीईओ रंगेहाथ धराया Aajtak24 News

लोकायुक्त पुलिस की इंदौर टीम ने की खरगोन में बड़ी कार्रवाई

इंदौर - अतिथि शिक्षक का नवंबर 25 का वेतन जारी करने के बदले 2 हजार रुपए रिश्वत ले रहे बीआईओ को लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथ धर लिया। आरोपी वर्तमान में संकुल प्राचार्य है और तत्कालीन बीईओ रह चुका है।जानकारी अनुसार सुभाष बर्डे निवासी आनकवाडी, जिला खरगोन ने लोकायुक्त एसपी इंदौर राजेश सहाय के समक्ष शिकायत की है। सुभाष ने बताया कि उसकी पत्नी सेवंती बर्डे, शासकीय प्राथमिक विद्यालय भेड़िया फलिया गलतार तहसील भगवानपुरा खरगोन में अतिथि शिक्षक है। उसका नवंबर 25 की वेतन अनुमोदन नहीं होने का कारण बताकर रोक दिया गया। वेतन निकलवाने के लिए तत्कालीन संकुल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहनपुरा प्रभात परमार्थी से सुभाष मिला तो परमार्थी ने  उससे 2 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। परमार्थी वहां से दिसंबर 25 में बीईओ झिरन्या के पद पर पदस्थ हो चुका है। सुभाष इनको रिश्वत नहीं देना चाहता था। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर उपपुलिस अधीक्षक सुनील तालान, आशीष शुक्ला, रामेश्वर निगवाल, चंद्रमोहन बिष्ट, अनिल परमार, आशीष आर्य की टीम बनाई गई और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने की प्लानिंग की गई। शनिवार को संकुल प्राचार्य परमार्थी ने अपने ज्योति नगर खरगोन स्थित निवास पर जैसे ही 2 हजार रुपए रिश्वत राशि ली, उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी परमार्थी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7  के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post