शासकीय प्राथमिक विद्यालय तिरला मेंं शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया
तिरला (बगदीराम चौहान) - शासकीय प्राथमिक विद्यालय तिरला मेंं सोमवार को शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वानुमति से श्रीमती सकुन्तला महिला अध्यक्ष एवं श्री बगदीराम चौहान को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया ।समिति में महिला शिक्षक कु. उमा चौहान एवं सचिव शिक्षक श्रीमती माया शर्मा को नियुक्त किया गया। शाला में निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई ।इस शाला प्रबंधन समिति में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित कुल 14 सदस्य है।
इस अवसर पर बी. आर.सी. श्री गंगाराम अचाले , वानखेड़े सर, राजेन्द्र ठाकुर, परमार सर ,ओंकार पटेल आदि उपस्थित रहे ।
Tags
dhar-nimad

