विधायक डॉ योगेश पण्डाग्रे ने नगर भ्रमण कर जानी समस्या किया समाधान
दिपावली मिलन कार्यक्रम में हुऐ शामिल
आमला (रोहित दुबे) - क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पण्डाग्रे ने बुधवार नगर को नगर की उपनगरी बोड़खी स्थित वार्ड 17 में दीपावली के दिन 11 के.व्ही. लाईन की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हुऐ मजदूर स्व. कमलेश लोखण्डे के घर मिलने गये एवं परिजनों को सांत्वना देते हुऐ हर संभव मदद का आश्वासन दिया और 11 के.व्ही लाईन को रिहायशी क्षेत्र से हटाने का आश्वासन दिया। विधायक नगर के लक्ष्मण नगर,बल्लाचाल एवं बढई चाल क्षेत्र में नगरपालिका सी.एम.ओ. श्री खाडे कोे साथ लेकर लोगो की समस्याऐं जानी। यहां बल्लाचाल से बढ़ईचाल पंहुचमार्ग की नदी पर रपटा निर्माण एवं पंहुचमार्ग बनवाने का आश्वासन दिया जिसके संबंध में तत्काल ही सी.एम.ओ. नगरपालिका आमला को प्राक्कलन बनाने के निर्देश दिये गये। बल्लाचाल क्षेत्र में ग्रामीणों की समस्या सुनी एवं मंच निर्माण हेतु दो लाख रूपयें की राशि स्वीकृत की। आमला के व्यापारियों के मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र गढेकर, भाजपा नेता अशोक नागले, डॉ घनश्याम मालवीय, संजय राठौर,शिवपाल उबनारे, लिक्खिराम साहु, शंकर गढेकर, सुखदेव ठाकरे, मनोज कश्यप, राजेश पण्डोले, भीमसिंह चौहान, मनोज विश्वकर्मा, अकरम खान, हेमंत गुगनानी, मुकेश राठौर, संदीप देवड़े, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
dhar-nimad

