वन टाइम उपयोग वाली पॉलीथिन प्रतिबंध को लेकर प्रशासन ने व्यापारियों के साथ ली बैठक | Van time upyog wali polythene pratibandh ko lekar prashasan

वन टाइम उपयोग वाली पॉलीथिन प्रतिबंध को लेकर प्रशासन ने व्यापारियों के साथ ली बैठक


पॉलीथिन का उपयोग ना करें, जागरूकता अभियान चलेगा

इच्छाशक्ति से ही मिलेगी सफलता, बैठक में रखे सुझाव

सौंसर (प्रवीण ठवरे) - वन टाइम उपयोग होने वाली पॉलीथिन के प्रतिबंध हेतु प्रशासन के द्वारा गुरुवार को अनुविभागीय राजस्व अधिकारी ओमप्रकाश सनोडिया की अध्यक्षता में तहसील सभाकक्ष में व्यापारियों के साथ बैठक ली गई। बैठक में वन टाइम यूज होने वाली पॉलिथीन के पूरी तरह से प्रतिबंध हेतु प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाने हेतु व्यापारियों के साथ अपने विचार भी साझा किए, तो वहीं उपस्थित सभी व्यापारियों से पॉलीथिन के प्रतिबंध हेतु सुझाव भी लिए गए। बैठक में तहसीलदार डॉ अजय भूषण शुक्ला, नायब तहसीलदार डॉ. संजय बरैया, नगर पालिका सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति, नगर के व्यापारी बंधु, पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

एसडीएम ओमप्रकाश सनोडिया, तहसीलदार डॉ. अजय भूषण शुक्ला के द्वारा वन टाइम यूज होने वाली पॉलिथीन के संबंध में वर्ष 2016 के अधिनियम की गाइडलाइन के अनुसार नियमों से भी अवगत कराया गया। व्यापारी बंधु के द्वारा बारी-बारी से पॉलीथिन प्रतिबंध को लेकर अपने अपने सुझाव साझा किए गये। पॉलिथीन के उपयोग करने हेतु आम नागरिकों, व्यापारी बंधुओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाले जाने की बात कही गई। तो वही प्रचार प्रसार के माध्यम से नगर के सभी दुकानों में अपील लगाने विचार रखे गए।

तहसीलदार डॉ. अजय भूषण शुक्ला ने बैठक में कहा कि पॉलीथिन प्रतिबंध को लेकर पांच श्रेणियों में अभियान चलाना होगा, जिसमें जागरूकता, नियंत्रण, प्रतिबंध, सहयोग, सभी की सहभागिता आवश्यक होगी। साथ ही कहा कि व्यापारी बंधु, आम नागरिक सभी की इच्छा शक्ति होनी चाहिए, कि पॉलिथीन का उपयोग बंद हो। पर्यावरण सुरक्षित रहें, इस हेतु आवश्यक है। साथ ही कहा कि नगर के जो नागरिक वन टाइम पॉलिथीन बंद में सार्थक पहल कर लोगों को प्रेरित करेंगे उन्हें पुरस्कारीत भी करेंगे।

पॉलिथीन की जगह कपड़े और कागज के थैले उपयोग में लाए जनता

बैठक में विचार हुआ कि पॉलीथिन का उपयोग बंद कर कपड़े और कागज के थैलिया उपयोग में लाई जाए। इस अभियान और कार्य में सभी की सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए। एसडीएम द्वारा कहा गया की जागरूकता भरे कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में संदेश देना आवश्यक है।

कार्यशाला ली जाएगी

पॉलीथिन के उपयोग को बंद करने हेतु व्यापारी बंधु, सामाजिक संगठनो, मंगल कार्यालयों के संचालक, केटरिंग संचालकगण,  स्कूली प्राचार्यो की कार्यशाला भी आगामी दिनों में की जाएगी, जिसमे जानकारी दी जाएगी।  तो वही जागरूकता हेतु व्याख्यान माला, निबंध स्पर्धा, रंगरोगन के जरिये, प्रचार, प्रसार कर संदेश देना है। इस अभियान हेतु नायब तहसीलदार संजय बरैया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। व्यवसायी बंधुओ ने कहा कि वन टाइम यूज होने वाली पॉलिथीन को पूरी तरह से उपयोग में बंद करने हेतु लगभग 15 दिन का समय चाहिए। जिस पर प्रशासन के द्वारा व्यापारियों को वन टाइम उपयोग होने वाली पॉलीथिन को बंद करने 15 दिन की अवधि दी गयी।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News