थाना मझोली अन्तर्गत वृद्ध की हत्या करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार | Thana majholi antargat vradh ki hatya krne wala farar aropi giraftar

थाना मझोली अन्तर्गत वृद्ध की हत्या करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, जादू टोने के शक में की थी वृद्ध की हत्या  

थाना मझोली अन्तर्गत वृद्ध की हत्या करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर (संतोष जैन) - थाना मझोली में दिनॉक 27-10-19 को सुबह लगभग 6-30 बजे ग्राम नरीला में वृद्ध की हत्या होने की सूचना पर पहुची पुलिस को रमेश कोल उम्र 65 वर्ष निवासी नरीला ने बताया कि सुबह 5-30 बजे वह कपडे धोकर, आंगन में लकडी के उपर कपडे फैला रहा था, गॉव का रामप्रसाद उर्फ बक्सू कोल अपने घर तरफ से नरीला की ओर पैदल आ रहा था, उसी समय भूरा कोल सायकिल से आया एवं बिना कुछ कहे बका से रामप्रसाद कोल को मारने लगा, उसने मारने से मना किया तो भूरा कोल, रामप्रसाद को छोडकर उसे मारने दौडा, बका से उस पर हमला कर सीने मे चोट पहुंचा दी, वह जान बचा कर वहॉ से भागा, थोडी देर बाद आकर देखा तो रामप्रसाद उर्फ बक्सू कोल उम्र 75 वर्ष निवासी ग्राम नरीला के सिर मे गम्भीर चोटे थी खून बह रहा था, दोनो पैर टूट गये थे मौके पर ही रामप्रसाद की मृत्यु हो गयी थी।
              
घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये सूचना पर पहुची एस.डी.ओ.पी. सिहोरा श्रीमति भावना मरावी तथा एफ.एस.एल. की टीम की उपस्थिति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये, भूरा कोल के विरूद्ध धारा 302,307,  भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना मे लिया गया।
               
घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी की अविलम्ब गिरफ्तार हेतु आदेशित किये जाने पर अति पुलिस अधीक्षक (अपराध) जबलपुर श्री शिवेश सिह बघेल एवं एस.डी.ओ.पी. सिहोरा श्रीमति भावना मरावी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मझोली उप निरीक्षक समीर खान के नेतृत्व मे टीम गठित की गयी,  पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि आरोपी भूरा कोल सायकिल पर फेरी लगाकर कबाड खरीदने का धंधा करता है, कबाडियों को घटित हुई घटना के सम्बंध में सूचित करते हुये कबाड बेचने हेतु भूरा कोल के पहुंचने पर तत्काल सूचित करने हेतु बताया गया।  
                
दिनाक  28/10/19 को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी भूरा कोल कबाड बेचने के लिए गोसलपुर में घूम रहा है प्राप्त सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से बताये स्थान पर दबिश देते हुये भूरा कोल को घेराबंदी कर पकडा, पूछताछ पर   बक्शू कोल के द्वारा जादू टोना करने की बात पर हत्या करना एवं बचाव करने आये रमेश कोल पर हमला करने की बात स्वीकार की एवं बताया कि बक्शू कोल उर्फ रामप्रसाद गांव में झाड़ फूक व जादू टोना करता था पहले भी रामप्रसाद द्वारा उस पर जादू टोना किया जा चुका है, जिससे उसका स्वास्थय खराब रहता था जिसके कारण पूर्व में झाड़ फूक भी कराया था । जादू टोना का भय उसके मन में इतना गहरा था कि रामप्रसाद उससे न मिले ,इस हेतु वह सुबह होने से पूर्व घर से निकल जाता था एवं अंधेरा होने के बाद घर वापिस लौटता था ।
                
दिनांक 27.10.19 को सुबह करीब 4/30 बजे वह पेशाब करने घर से बाहर आया तो देखा कि रामप्रसाद अपने घर के सामने खड़ा था, जिसे देखकर वह डर कर घर के अंदर चला गया था, एवं लगभग एक घंटे बाद वह अपनी साईकिल लेकर कबाड खरीदने हेतु घर से निकल कर जा रहा था, तभी अचानक रामप्रसाद उसके सामने आ गया जिससे वह अत्यधिक डर गया और सोचा कि यह निश्चित रूप से मेरे ऊपर फिर जादू टोना करेगा,  उसने  पास मे रखे कबाड   पीटने मे उपयोग लाये जाने वाले लोहे के पट्टे से रामप्रसाद के सिर व पैर पर हमला कर दिया, जिससे रामप्रसाद गिर पडा,  रमेश कोल जो रामप्रसाद का साथी है, बीच बचाव करने आया तो उसके सिर पर हमला किया, रमेश कोल झुक गया तो रमेश के पीठ में चोट लगी थी ।  
               
घटना में प्रयुक्त लोहे के पट्टे को दर्शनी आश्रम के पास रोड के किनारे झाडियों में छिपा कर रखने की बात बताई  आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा हुआ लोहे का पट्टा, घटना के वक्त पहने खून लगे कपडे,  एवं सायकिल जप्त किया जाकर, प्रकरण में आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी की गयी।  

थाना मझौली  अप क्र- 329/19 धारा 302,307,  भा.द.वि.

नाम मृतक- बक्सू उर्फ राम प्रसाद कोल पिता विश्राम कोल उम्र 75 साल निवासी ग्राम नरीला थाना मझौली  

गिरफ्तार आरोपी - भूरा कोल पिता किशोरी लाल कोल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम नरीला थाना मझौली  

जप्ती-   घटना में प्रयुक्त खून लगा हुआ लोहे का पट्टा, घटना के वक्त पहने खून लगे कपडे, एवं सायकिल जप्त।

उल्लेखनीय भूमिका - थाना प्रभारी उप निरीक्षक मो. समीर खान, उप निरीक्षक नारदराम सिन्हा, उनि तरूण बोडके, रितेश पाण्डे थाना गोसलपुर के आरक्षक़ जितेन्द्र राय, गोविद राय, रामानंद, राजू यादव,  सुमित, अमित,   संतोष झारिया , सैनिक नारायण कोरी की सराहनीय भूमिका रही । पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिह (भा.पु.से.) ने टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post