क्राईम ब्रांच एवं थाना कटंगी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 4 शातिर वाहन चोर सहित 1 कबाड़ी गिरफ्तार, 1 फरार | Crime branch evam thana katangi police ki sanyukt karyavahi

क्राईम ब्रांच एवं थाना कटंगी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 4 शातिर वाहन चोर सहित 1 कबाड़ी गिरफ्तार, 1 फरार

चुराई हुई 10 मोटर साईकिले, कीमती 07 लाख रूपये की जप्त

क्राईम ब्रांच एवं थाना कटंगी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 4 शातिर वाहन चोर सहित 1 कबाड़ी गिरफ्तार, 1 फरार

जबलपुर (संतोष जैन) - पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह (भा.पु.से.) द्वारा असामाजिक तत्वों, वाहन चोर गिरोह,  वाहन चोरी में लिप्त आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
              
अति. पुलिस अधीक्षक (शहर/दक्षिण) डॉ. संजीव उईके, अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री शिवेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन में परिवीक्षाधीन अनुविभागीय अधिकारी पाटन श्री रोहित केशरवानी (भा.पु.से.) के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना कटंगी की टीम को 05 आरोपियों से चुराई हुई 10 मोटर सायकिलें कीमती 7 लाख रूपये की पकडने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
             
क्राईम ब्रांच एवं थाना कटंगी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 4 शातिर वाहन चोर सहित 1 कबाड़ी गिरफ्तार, 1 फरार

दिनांक 28/10/19 को क्राईम ब्रांच की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पोला तिराहा कटंगी में 04 शातिर वाहन चोर चोरी की मोटर साईकिल बेचने की फिराक में खड़े है,  जो मोटर साईकिल बहुत ही कम कीमत में बेचने की बात कर रहै है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए क्राईम ब्रांच की टीम एवं थाना कटंगी पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी घेराबंदी कर 04 लोगो को पकड़ा गया, जिन्होंने  नाम पता  पूछने पर अपने नाम क्रमशः 1. रूपलाल बर्मन 2. भरत बर्मन 3. लखन बर्मन 4. शिवम बर्मन सभी निवासी कटंगी बताये, मोटर साईकिल के सम्बंध में पूछताछ करने पर कोई भी दस्तावेज होना नहीं पाया गया, चोरी के संदेह पर चारों को अभिरक्षा में लेकर कटंगी लाया गया, एवं सघन पूछताछ की गयी तो पूछताछ पर रूपलाल बर्मन ने अपने साथियों के साथ मिलकर लगभग 01 वर्ष में थाना बेलबाग क्षेत्र से 01 मोटर साईकिल,  थाना कुण्डम क्षेत्र से  03 मोटर साईकिलें, थाना कटंगी क्षेत्र से 02 मोटर साईकिलें, थाना मझौली क्षेत्र से 01 मोटर साईकिल, थाना सिविल लाईन क्षेत्र से 01 मोटर साईकिल, थाना कोतवाली क्षेत्र से 01 मोटर साईकिल चोरी करना स्वीकार किया एवं कुछ दिनों पहले थाना गढ़ा क्षेत्र से 01 मोटर साईकिल चोरी कर छोटी ओमती निवासी राजा खान एवं मुज्जमिल अली को बेचना बताया। आरोपियों की निशादेही पर राजा खान एवं मुज्जमिल अली के घर पर दबिश देते हुये  राजा खान को छोटी ओमती से पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपने साथी मुज्जमिल अली के साथ मिलकर रूपलाल बर्मन से चोरी की मोटर सायकिल खरीदना स्वीकार किया एवं मोटर सायकिल खोलकर, मोटर सायकिल के पार्ट्स को कबाड़ में बेचना स्वीकार करते हुये चोरी की मोटर साईकिल का चेचिस अपने पास एवं इंजन अपने साथी मुज्जमिल अली के पास होना बताया। राजा खान का साथी मुज्जमिल अली फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।  
                  
पकडे गये उपरोक्त आरोपियों की निशादेही पर अभी तक की चुराई हुई 10 मोटर साईकिलें, कीमती लगभग 07 लाख रूपये जप्त की जा चुकी है।  आरोपी रूपलाल बर्मन एवं भरत बर्मन शातिर वाहन चोर है दोने को एक वर्ष पूर्व भी पकडा गया था, पूछताछ करते हुये चुराई हुई 23 मोटर साईकिले जप्त की गयी थी,।  

अपराध जिनमे गिरफ्तारी की गयी-  
1. थाना कटंगी अप.क्रं. 366/19, 367/19 धारा 379 भा.द.वि.
2. थाना कुण्डम अप.क्रं. 77/19, 299/19, 300/19 धारा 379 भा.द.वि.
3. थाना बेलबाग अप.क्रं. 176/18 धारा 379 भा.द.वि.
4. थाना कोतवाली अप.क्रं. 381/19 धारा 379 भा.द.वि.
5. थाना मझौली अप.क्रं. 328/19 धारा 379 भा.द.वि.
6. थाना सिविललाईन अप.क्रं. 17/19 धारा 379 भा.द.वि.
7. थाना गढ़ा अप.क्रं. 728/19 धारा 379 भा.द.वि.

गिरफ्तार आरोपी-

1. रूपलाल बर्मन उर्फ छोटू बर्मन पिता भाई लाल बर्मन उम्र 23 वर्ष निवासी बजरिया मोहल्ला जगदीश मंदिर कटंगी
2. भरत बर्मन पिता मुन्नालाल बर्मन उम्र 21 वर्ष निवासी बजरिया मोहल्ला जगदीश मंदिर कटंगी जबलपुर
3. लखन लाल बर्मन पिता मुन्नालाल बर्मन उम्र 23 वर्ष निवासी बजरिया मोहल्ला जगदीश मंदिर कटंगी जबलपुर
4. शिवम बर्मन पिता कमलेश बर्मन उम्र 19 वर्ष निवासी बजरिया मोहल्ला जगदीश मंदिर कटंगी जबलपुर
5. राजा खान पिता अब्दुल सुल्तान खान उम्र 23 वर्ष निवासी छोटी ओमती थाना बेलबाग (कबाड़ी)
फरार आरोपी-  मुज्जमिल अली निवासी छोटी ओमती थाना बेलबाग
जप्ती-   चुराई हुई 10 मोटर साईकिले, कीमती 07 लाख रूपये जप्त।

उल्लेखनीय भूमिका-  शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार कर पूछताछ कर चोरी के वाहन बरामद करने में थाना प्रभारी कटंगी श्री राकेश तिवारी, क्राईम ब्रांच की टीम के प्रधान आरक्षक धनंजय सिंह, विजय शुक्ला, प्रमोद पाण्डेय, आरक्षक महेन्द्र, खुमान, बीरबल, मोहित, रामगोपाल, रामसहाय, राममिलन, महिला आरक्षक. प्रियंका एवं थाना कटंगी के उप निरीक्षक अमजद खान, प्रियंका भट्ट, सहायक उप निरीक्षक नन्हे लाल रजक, राममिलन पटैल, आरक्षक कमलेश, सुनील, शिवप्रसाद की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह (भा.पु.से.) ने टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post