तेज बारिश के साथ गुलाबी ठंड का तंज | Tez barish ke sath gulabi thand ka tanj

तेज बारिश के साथ गुलाबी ठंड का तंज

तेज बारिश के साथ गुलाबी ठंड का तंज

उज्जैन (दीपक शर्मा) - सुबह शाम की गुलाबी ठंड अभी शुरू ही हुई थी कि एक बार फिर बादल गरज कर बरसने लग गए। बादलों की इस अंगड़ाई ने एक तरफ जहाँ आम जीवन को प्रभावित किया वहीं दिप पर्व के अगले दिन मनाए जाने वाले गोवर्धन पूजन और इससे जुड़े धार्मिक आयोजन भी प्रभावित होए बिना नहीं रहे।  बेमौसम तेज बारिश से एक बार फिर कुछ किसान चिंता के घेरे में आ गए हैं और मौसम के इस यकायक बदलाव ने लोगों को गर्म व्यंजनों की ओर भी आकर्षित किया है। तेज बारिश की तेजी से नाले नालियां उफ़न गए हैं और ये मावठे की बारिश अब कड़कड़ाती सर्दी की दस्तक का संकेत देती नज़र आ रहीं है।

तेज बारिश के साथ गुलाबी ठंड का तंज

Post a Comment

Previous Post Next Post