सगरवंशिय माली समाज द्वारा गाय गोहरी पर्व पर गोवर्धन पूजा कर निकाली पशुओ की विशाल गैर | Sagarvanshiy mali samaj dwara gay gohri parv pr govardhan pooja kr nikali pashuo ki vishal ger

सगरवंशिय माली समाज द्वारा गाय गोहरी पर्व पर गोवर्धन पूजा कर निकाली पशुओ की विशाल गैर

सगरवंशिय माली समाज द्वारा गाय गोहरी पर्व पर गोवर्धन पूजा कर निकाली पशुओ की विशाल गैर

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - स्थानिय सगरवंशिय माली समाज द्वारा गाय गोहरी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। माली समाज द्वारा पशुओ की गेर निकाली गई, जिसमे बडी संख्या मे पुरुष-महिलाए एवं युवाजन उपस्थित थे। दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को माली समाजजनो ने परम्पराओ के अनुसार गोवर्धन व गोवंश की पूजा के लिए पशुपालक अपने पशुओ की पुजाकर सजा-धजाकर स्थानिय माली मोहल्ले मे इकठा हुए। पशुपालको ने पशुओं को एक से बढ़कर एक रंगरोगन कर और सर पर मोर पंख सहित विभिन्न साजो-सामान से सवारा। माली मोहल्ले से पशुपालको ने दोपहर को नगर के प्रमुख मार्गो से एक गैर निकाली। जो नगर के मस्जिद मोहल्ला, बस स्टैंड, नीम चैक का भ्रमंण करते हुए पुनः माली मोहल्ला पहुंचा। माली धर्मशाला पर सभी गाय माता एवं बैल देवता को पानी पिलाया गया। पश्चात सोरवा नाके पर जुलूस का समापन किया गया। गैर मे पशुपालक पशुओ के बीच जाकर जमकर आतिशबाजी करते हुए चल रहे थे। उल्लैखनिय हे कि गोवर्धन पर्व पर पशुपालक साल भर हुई गलती का प्रायशचित करने के लिए अपने गोवंश को एक जगह एकत्रित कर पूजा करते है ओर पशुओ के पैर के नीचे लेटते है। जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जमा होते है। गोवर्धन पूजा के पश्चात पशुओ के बीच मनन्तधारियों ने उनके पेर  के नीचे लेटकर अपनी मनौती पुर्ण की। धार्मिक मान्यता है कि सालभर ना चाहते हुए भी पशुपालको से गलती से उन्हें मारने पिटना पड़ता है। इसी का प्रायश्चित यह उनके पैर के नीचे लेटकर करते है।

सगरवंशिय माली समाज द्वारा गाय गोहरी पर्व पर गोवर्धन पूजा कर निकाली पशुओ की विशाल गैर

राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड मीडिया प्रभारी संजय गेहलोद माली द्वारा बताया कि इस अवसर पर माली समाज अध्यक्ष हिम्मत माली, समाज मुख्या रतनलाल माली, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड अध्यक्ष रामनारायन माली, शांतिलाल माली, संतोष माली, विशाल माली, राहुल माली, दयाराम माली, मांगीलाल माली, गौरव माली,रामलाल माली सहित बडी संख्या मे समाजजन एवं पशुपालक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post