तीन लोगो के खिलाफ हुई एफआईआर की कार्यवाही | 3 logo ke khilaf hui FIR ki karyawahi

तीन लोगो के खिलाफ हुई एफआईआर की कार्यवाही

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - गत रविवार देर शाम को प्रशासन एवं पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नगर के दशहरा मैदान के सामने छोगालाल कॉलोनी में रहवासी क्षेत्र में तीन अलग-अलग मकानों छापामार कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से रखे पटाखों का भंडारण जप्त किया है। प्रशासन की टीम ने भारतीय विस्फाटक अधिनियम 1884 की धारा 11884 की धारा 5.0 (क) एवं पारा 286 भादवि तहत उक्त कार्यवाही की है। प्रशासन द्धारा की गई संयुक्त कार्यवाही मे विभिन्न प्रकार के अवेध पटाखो का वजन 9618 किलो ग्राम होकर जिसकी कीमती 978000 रुपए बताई गई है। इस कार्यवाही मे तीन लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एसडीएम संजीव पांडे के निर्देशानुसार उक्त माल को कृषि मण्डी के गोडाउन मे उतारकर सुरक्षित रखवाकर फोटोग्राम कर सील बंद किया गया। कार्यवाही मे आरोपी निरज पिता ओमप्रकाश सोमानी निवासी हाटगली आलीराजपुर, रितेश उर्फ मोनू पिता राधेश्याम थेपड़िया निवासी माहेश्वरी किराना भण्डार एमजी रोड आलीराजपुर एवं प्रहलाद पिता गुलाबचंद थेपडिया निवासी एमजी रोड आलीराजपुर बनाए गए है। उक्त कार्यवाही मे एसडीएम संजीव पांडे, एसडीओपी धीरज बब्बर, तहसीलदार तिलवारिया, नायब तहसीलदार शशांक दुबे, थाना प्रभारी दिनेशचन्द्र सोलंकी, पटवारी श्री बेरागी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post