सेनसाई सुमित चौधरी ने लिया संकल्प | Sensai sumit choudhary ne liya sankalp

सेनसाई सुमित चौधरी ने लिया संकल्प

5 लाख 51 हज़ार बालिकाओं ओर महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु देगे निःशुल्क आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

5 लाख 51 हज़ार बालिकाओं ओर महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु देगे निःशुल्क आत्मरक्षा का प्रशिक्षण 

सेंधवा (रवि ठाकुर) - नगर की आनंद क्लब सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट एकेडमी के डायरेक्टर सेनसाई सुमित चौधरी (ब्लैक बेल्ट 4 डेन ), राजेश्वरी चौधरी एवं एकेडमी के होनहार अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी अनीस पिता रहिस शेख,गोविंद बर्डे और एकेडमी टीम ने माँ बिजसनी की पद यात्रा कर पांच लाख इक्यावन हज़ार बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मसुरक्षा हेतु उन्हें निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने का संकल्प लिया । सेनसाई सुमित चौधरी ने बताया कि वे पिछले 3 सालों से वे बालिकाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देते आ रहे है। अभी तक उन्होंने एक लाख पचास हज़ार से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान में संस्था द्वारा पाच लाख इक्यावन हज़ार बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे बालिकाओं के आत्मविश्वास में व्रद्धि होगी । 


साथ ही मुसीबत के समय बालिकाएं एवं महिलाएँ अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकेगी। 

इस महाअभियान के लिए एकेडमी के डायरेक्टर द्वारा 6 माह पूर्व से तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 365 दिन में से 100 दिन वे बालिकाओं एवं महिलाओं की आत्मसुरक्षा के लिए देंगे। यह संकल्प लगभग 4 से 5 वर्ष में पूर्ण होगा। इनका उद्देश्य है कि वर्तमान समय में बालिकाएं एवं महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नही है। वह अपने आप को असुक्षित महसूस करती है। 

में हमेशा देखता हूं ऐसा एक दिन नही जाता जो अखबारों में छेड़छाड़ या बलात्कार वाली खबरें नही पड़ने में अति हो। इस तरह की घटनाओं को रोकने व बालिकाओं को जागरूक करने के लिए 5,51,000 हजार बालिकाओं एवं महिलाओं सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस महअभियान को सफल बनाने के लिए उनकी आदरणीय माँ संगीता विजय चौधरी, ट्रेडिशनल शोतोकान कराते डू फेडरेशन  के जिला अध्यक्ष श्री विष्णु प्रसाद जी यादव (समाज सेवी ), श्रीमती बसंती बाई जी यादव (न.पा.), प्रो. श्री एच. डी. वैष्णव सर, श्री छोटु चौधरी जी (न.पा.उपाध्यक्ष), श्री अरुण चौधरी, शिहान आदित्य मिश्रा, सेनसाई अशोक सेन, विजय सोलंकी जी, पुष्कर शर्मा जी, नीरज गोंड सर, मनोज मराठे सर, समीर शेख, मयूर कोली,  एवं समस्त सेंधवा नगरवासियो ने बधाई एवं शुभकामनये देकर इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए आशीर्वाद दिया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post