राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने गरीब बच्चो के साथ मनाई दीवाली | Rashtriy rajput karni sena ne garib bachcho ke sath manai diwali

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने गरीब बच्चो के साथ मनाई दीवाली


श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला बड़वानी द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दीपावली के पावन पर्व पर ऐसे गरीब बच्चो में भोजन सामग्री,मिठाई और पटाखे वितरित कर मनाई गई जो गरीबी के कारण दीपावली का पर्व नहीं मना पाते मिठाई ,भोजन सामग्री और पटाखे मिलकर बच्चो के चेहरे खिले हुए नजर आए।

जिलाध्यक्ष ऋतुराज सिंह जी तोमर और तहसील अध्यक्ष नेपाल सिंह जी ठाकुर ने बताया कि  दीपावली भारत वर्ष का सबसे बड़ा पर्व है इसे लोग हर्षोल्लास के साथ अपने अपने तरीके से मनाते है वहीं गरीब बच्चे  गरीबी के कारण इसे नहीं माना पाते इसे ध्यान में रखते हुए करणी सेना द्वारा यह  जन जागरूकता के लिए मुहिम चालू की गई है जिसे की अन्य सामाजिक संगठन भी अपने स्तर से प्रारंभ करे और सभी में इसके प्रति जागरूकता आए और इस तरह की मुहिम चलाने से खुद को भी  काफी सुकून मिलता है।

जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि करणी सेना द्वारा अंजड में शासकीय महाविद्यालय के पीछे झिरन्या फल्या में  करीब 100 से अधिक और ठीकरी तहसील में महिला करणी सेना कपाल्या खेडी  नगर अध्यक्ष पूजा मंडलोई और उनकी टीम  द्वारा 50 से अधिक परिवारों को भोजन सामग्री,मिठाई सहित पटाखे वितरित कर दीपावली मनाई गई।

इस दौरान करणी सेना के जिलाध्यक्ष ऋतुराज सिंह तोमर,तहसील अध्यक्ष नेपाल सिंह ठाकुर,जिला प्रवक्ता राजा मंडलोई,जिला कोषाध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह चौहान,जिला मंत्री बलवंत सिंह सोलंकी,तहसील सह संयोजक राजेंद्र सिंह मंडलोई,तहसील महामंत्री राजपाल सिंह,तहसील कोषाध्यक्ष  रामू सिंह मंडलोई,करणी सेना ग्राम मोहीपूरा के सक्रिय कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह मंडलोई,अखिलेश सिंह तोमर, शिवराज सिंह मंडलोई,राहुल सिंह मंडलोई,कुलदीप सिंह मंडलोई शामिल हुए ।

Post a Comment

Previous Post Next Post