नवरात्रि मे राजवाड़ा पर अहमदाबाद (गुजरात) के कलाकारों ने बांधा समां तो राजगढ़ नाका का गरबा प्रांगण आकर्षक विद्युत सज्जा से हो रहा जगमग | Navratri main rajwada pr ahemdabad ke kalakaro ne bandha sama

नवरात्रि मे राजवाड़ा पर अहमदाबाद (गुजरात) के कलाकारों ने बांधा समां तो राजगढ़ नाका का गरबा प्रांगण आकर्षक विद्युत सज्जा से हो रहा जगमग, मां की नयनाभिराम प्रतिमा के लोग कर रहे दर्शन

नवरात्रि मे राजवाड़ा पर अहमदाबाद (गुजरात) के कलाकारों ने बांधा समां तो राजगढ़ नाका का गरबा प्रांगण आकर्षक विद्युत सज्जा से हो रहा जगमग

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - शारदेय नवरात्रि के तीसरे दिन शहर के राजवाड़ा पर अहमदाबाद (गुजरात) के कलाकारों ने देर रात तक गरबा खेलकर दर्शकों को आनंदित किया। पूरा राजवाड़ा आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमग हो रहा है। वहीं पर्व के तीसरे दिन मंगलवार रात शहर के राजगढ़ नाका पर बगीचे में विराजित नयनाभिराम मां जगदम्बे की प्रतिमा के श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन करने के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग गरबा देखने के लिए एकत्रित हुए।  शहर के राजवाड़ा पर इस वर्ष 34वां नवरात्रि महोत्सव श्री देव धर्म राज नवदुर्गा महोत्सव समिति एवं राजवाड़ा मित्र मंडल द्वारा मनाया जा रहा है। जिसको लेकर पूरे राजवाड़ा महल पर आकर्षक विद्युत सज्जा करने के साथ ही पांडाल को भी विद्युत सज्जा से शोभायमान किया गया है। यहां पहले एवं दूसरे दिन के साथ तीसरे दिन भी अहमदाबाद (गुजरात) से युवक-युवतियों की टोलियां ने गुजराती एवं राजस्थानी वेशभूषा में गरबा खेलकर समां बांधा। इनके साथ अन्य युवक-युवतियों एवं बालकों ने भी गरबों में कदमताल मिलाएं। तीसरे दिन गरबा देखने वालों की भी यहां अच्छी खासी भीड़ बनी रहीं। मंच पर अतिथि के रूप में राजवाड़ा मित्र मंडल के पदाधिकारी विराजमान रहे। यहां तीसरे दिन देर रात करीब 12 बजे तक गरबों का आयोजन चला। गरबों में माता के समधुर भजनों की प्रस्तुति इंदौर की विनस आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकारों द्वारा दी जा रही है। रात्रि में बारिश के बावजूद भी गरबा खेलने एवं देखने वालों का उत्साह बना रहा। 

नवरात्रि मे राजवाड़ा पर अहमदाबाद (गुजरात) के कलाकारों ने बांधा समां तो राजगढ़ नाका का गरबा प्रांगण आकर्षक विद्युत सज्जा से हो रहा जगमग

राजगढ़ नाके का पांडाल जगमगा रहा रोशनी से 

उधर शारदेय नवरात्रि में शहर के राजगढ़ नाके पर भी शानदार गरबों का आयोजन हो रहा है। यहां श्री नवुदर्गा महोत्सव समिति राजगढ़ नाका इस वर्ष 30वां नवरात्रि महोत्सव का आयोजन करते हुए राजगढ़ नाका गरबा मैदान पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। साथ ही मां जगदम्बे की पश्चिम बंगाल से निर्मित की हुई इक्को फेंडली की सुंदर प्रतिमा विराजमान की गई है। पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए समिति ने इस बार मिट्टी से तैयार कर नयनाभिराम प्रतिमा बुलवाई है। जिनके प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुजन दर्शन लाभ ले रहे है। यहां तीसरे दिन गरबा देखने वालों की भी भीड़ रहीं। मंगलवार मध्य रात तक गरबे चले।


Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News