दशहरे पर रावण दहन कॉलेज मैदान नहीं बिलिडोज में मैदान पर होगा, 51 फिट का होगा दशानन का पुतला
झाबुआ (मनीष कुमट) - प्रतिवर्ष दशहरे पर रावण दहन का आयोजन शहर के कॉलेज मैदान पर होता आया है, लेकिन इस वर्ष जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव में लगी आचार संहिता के चलते शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए रावण दहन का स्थान ग्राम बिलिडोज में मां त्रिपुरा कॉलेज के समीप मैदान पर नियत किया है।
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रावण का पुतला थांदला के कलाकारों द्वारा तैयार किया जा रहा है। थांदला के कलाकार पुतला तैयार कर मैदान पर लगाएंगे, जहां पुतले को दोनो ओर से बांधने का कार्य नगरपालिका द्वारा किया जाएगा। रावण दहन से पूर्व आतिशबाजी की जाएगी। बाद निर्धारित समय पर पुतला जलाया जाएगा। पुतला थांदला के युवाओं द्वारा थांदला में ही इन दिनों तैयार किया जा रहा है। इस बार रावण दहन का स्थान कलेक्टर के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन द्वारा कॉलेज मैदान से दूर कर मां त्रिपुरा कॉलेज के समीप नियत किया गया है।
Tags
jhabua