नगर में नोटबन्दी जैसे हालात - किसी भी एटीएम में नहीं है कैश, कैसे मनाए लोग त्यौहार | Nagar main notbandi jese halat

नगर में नोटबन्दी जैसे हालात - किसी भी एटीएम में नहीं है कैश, कैसे मनाए लोग त्यौहार

नगर में नोटबन्दी जैसे हालात - किसी भी एटीएम में नहीं है कैश, कैसे मनाए लोग त्यौहार

थांदला (कादर शेख) - नगर में नोटबन्दी जैसे हालात दिखाई दे रहे है। यहाँ के किसी भी एटीएम में कैश नही है वही बैंक से भी केश लेने में परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। देर रात तक कई लोग एटीएम में पैसों के आने का इंतज़ार करते रहे जबकि विगत कई दिनों से नगर की एटीएम सेवाएं ठप्प पड़ी है। दीपावली को महज 5 दिन बचे है नगर के सभी एटीएम पर केश नही है का स्टीकर लगा है अथवा ताले ही लगे हुए है। अधिकांश ग्राहक जब बाहर से खरीदी करने आते है तो उन्हें एटीएम के बन्द होने पर मायूसी हाथ लगती है। फिलहाल नगर में बरखा कलेक्शन पर पे पॉइंट इंडिया जैसी एक दो निजी सेवाएं उपलब्ध है जहाँ से लोग  अपना सुरक्षित पैसा निकाल कर काम चला रहे है। लेकिन सभी के लिये यह आसन नही है वहीं बैंकों में भी कैश की किल्लत बनी हुई है। बैंकों में ग्राहकों को मांग के अनुरूप कैश नहीं मिल पा रहा है। लीड बैंक अधिकारी पैसों की किल्लत को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे है वही वे कहते है एटीएम में पैसा डालने वाली कम्पनी को अवगत करवाने की बात भी कह रहे है। फिलहाल मंदी के दौर में नगर में एटीएम बन्द होने से लोगो को नोटबन्दी जैसे हालात दिखाई दे रहे है। यदि हालात जल्द नही सुधरे तो व्यापारियों व ग्राहक दोनों की दीपावली फीकी रहने की आशंका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post