समाज की एकजुटता ही समाज को उत्थान की ओर ले जाएगा
धामनोद (मुकेश सोडानी) - मांझी कहार समाज धामनोद की बैठक रविवार को नगर की समाज की धर्मशाला में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मत से राकेश वर्मा अध्यक्ष मनोनीत किए गए, सुमित वर्मा सचिव, बंकट वर्मा सहसचिव, बलराम वर्मा उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए । इस दौरान परामर्शदाता मांगीलाल जगथापि एवं भगवान वर्मा ने पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाज के नव नियुक्त अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि समाज के लोगों की एकजुटता से ही समाज का उत्थान होगा। कहा कि हर घर के बच्चे जब शिक्षित होंगे तभी देश व समाज का विकास संभव है। तो वही समाज के पूर्व अध्यक्ष धन्नालाल वर्मा ने कहा कि समाज के लोग किसी भी पार्टी में रहे लेकिन समाज की एकजुटता को बनाए रखे। ताकि किसी भी गरीब, असहाय तबके के लोगों को न्याय दिलाया जा सके। ओर आगामी 5 जनवरी 2020 को होने वाले युवक युवती परिचय सम्मेलन पर भी चर्चा की गई।इस मौके पर समाज के कोषाध्यक्ष रामु वर्मा एवं समाजगण मनोज वर्मा,मनोहर वर्मा,राजाराम वर्मा,रमेश बालाजी,आदि मौजूद रहे।
Tags
dhar-nimad
