नगर मे जुआं-सटटा एवं तीतली भंवरा गेग को पुलिस ने धर दबोचा
पुलिस ने 27 आरोपियो को गिरफ्तार कर पंद्रह हजार की राशी पकडी
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - नगर मे बेखोफ होकर चल रहे जुआं-सटटा एवं तीतली भंवरा के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने मुहिम चलाकर विभिन्न स्थानो से दबिश देकर लगभग 27 आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है। इन आरोपियो से पुलिस ने सटटा उपकरण पर अलग-अलग सटटा राशी कुल 14010 रुपए जप्त किया है। पुलिस की इस कार्यवाही से नगर मे जुआ-सटटा खेलने वाले एवं तीतली भंवरा चलाने वालो मे हडकंप सा मच गया ओर कुछ सटोरियो तो नगर से भुमिगत हो गए। थाना प्रभारी दिनेशचंद्र सोलंकी ने बताया कि पिछले कई दिनो से नगर के विभिन्न मार्गो मे जुआं-सटटा एवं प्रमुख स्थानो पर तीतली भंवरा चलाने की लगातार शिकायते मील रही थी। एसपी विपुल श्रीवास्तव एवं एएसपी सीमा अलावा के निर्देश पर एसडीओपी धिरज बब्बर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी दिनेशचंद्र सोलंकी ने नेत्रत्व मे एक टीम गठित की गई। जिसमे थाना प्रभारी श्री सोलंकी ने योजना बनाकर मुहिम चलाई ओर नगर के विभिन्न मार्गो एवं प्रमुख चाराहो पर दबीश दी गई। जिसमे पुलिस को बडी सफलता मिली। पुलिस ने नगर मे अलग-अलग दबीश देकर लगभग 27 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जिसमे आरोपी गणपत भुरिया, रिछु अवास्या, शंकर मण्डलोई, दिनेश चोहान, ढुटिया चोहान, गिरधारी माली, विजय, दितला, कमलेश, कालु रावत, दिलीप बामनिया, करमसिंह माली, बबलु सोलंकी, केलाश डुडवे, शकील भाई, अनिल चोहान, गोलु चोहान, अंतरसिंह सहित अन्य आरोपीयो को धारा 41 (1) जाफो तहत अभिरक्षा मे लेकर कब्जे से सटटा उपकरण एवं सटटा राशी कुल 14010 रुपए जप्त किया है। उक्त कार्यवाही मे उनि सरमा डावर, पीएसआई दिलीप चंदेल, सउनि धमेंद्र सोमवंशी, प्र.आर. दिपक मालवीय, दिनेश गोराना, नरेंद्र हिरवे, श्री गोतम, आर. प्रदिप, राकेश, विरेंद्र, मनोज, दशरथ, गंगाराम, अमलेश, धमेंद्र, विनोद, प्रेमसिंह का सराहनिय योगदान रहा। पुलिस की इस कार्यवाही की नगर मे सर्वत्र प्रशंसा व्यक्त की जा रही है।
Tags
jhabua
