मनाया जाएगा दीपावली मिलन समारोह | Manaya jaega dipawali milan samaroh

मनाया जाएगा दीपावली मिलन समारोह

व्यापारियों के लिए रखे जाएंगे विभिन्न गेम्स

सकल व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की हुई महत्वपूर्ण बैठक

मनाया जाएगा दीपावली मिलन समारोह

झाबुआ (मनीष कुमट) - सकल व्यापारी संघ द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से मनाए जाने हेतु 19 अक्टूबर, शनिवार रात को व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्व सम्मति से तय किया गया कि आगामी 2 नवंबर को दीपावली मिलन समारोह पर रंगारंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न गेम्स भी होंगे। दीपावली मिलन समारेह की आमंत्रण पत्रिकाओं के संयोजक झाबुआ ग्रीन गोल्ड की ओर से प्रमोद भंडारी एवं मयंक रूनवाल रहेंगे।

मनाया जाएगा दीपावली मिलन समारोह

बैठक के प्रारंभ में व्यापारी संघ सचिव पंकज जैन मोगरा ने एजेंडा प्रस्तुत किया कि आज की बैठक दीपावली मिलन समारोह को लेकर रखी गई है। जिसमें सभी के सुझाव आमंत्रित है। बाद सर्वप्रथम व्यापारी संघ के वरिष्ठ संरक्षक राजेन्द्र यादव ने अनूठा सुझाव दिया कि व्यापारियों के लिए शहर में एक अलग से कॉलोनी का निर्माण हो, उक्त सुझाव का कर्तल ध्वनि से सभी ने स्वागत किया। युवा गोपाल सोनी ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह के दिन रंगारंग आर्केस्ट्रा का आयोजन रखा जाएं। वरिष्ठ मनोज बाबेल ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह में व्यापारियों के लिए अलग-अलग गेम्स रखे जाए। अशोक शर्मा ने कहा कि मिलन समारोह में शहर के सभी व्यापारियों को परिवार सहित आमंत्रित किया जाएं। युवा अंकुश कांठी ने सुझाव दिया कि इस दौरान शहर में इ्र्रमानदारी पूर्वक अच्छा व्यापार करने वाले दुकानदारों को सम्मानित किया जाए, उनसे उनका उत्सावर्धन होगा।

मिलन समारोह में व्यापारियों को परिवार सहित आमंत्रित किया जाएं

वरिष्ठ नुरूद्दीनभाई बोहरा ने अशोक शर्मा के सुझाव का समर्थन किया कि दीपावली मिलन समारोह पर व्यापारियों को स-परिवार ही आमंत्रित किया जाए। दीपक माहेष्वरी ने कहा कि सभी व्यापारियों से टोकन राषि ली जाएं। मयंक रूनवाल ने बताया कि हर वर्ष ही दीपावली मिलन समारोह व्यापारी संघ द्वारा व्यवस्थित तरीके से ही मनाया जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ कैलाशचन्द्र श्रीमाल, सुरेष सावलानी, अशोक कटकानी, शिरिष शाह आदि ने सभी सुझावों पर अपनी सहमति व्यक्त की। बैठक के दौरान संघ के मार्गदर्षक वरिष्ठ हरिष शाह का जन्मदिवस होने पर उनका सभी ने मिलकर पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

2 नवंबर को मनाया जाएगा दीपावली मिलन समारोह

अंत में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर ने कहा कि व्यापारी संघ द्वारा वर्तमान में शहर में कई स्थायी प्रकल्प संचालित किए जा रहे है। वीपीएल अब दो वर्ष में एक बार किया जाएगा। अगला वीपीएल अप्रेल 2020 में होगा। केंद्र सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाए गए बेन को लेकर अतिषीघ्र व्यापारियों के लिए जिला प्रषासन के सहयोग से एक कैंप रखा जाएगा, जिसमें प्लास्टिक से संबंधित व्यापार करने वाले व्यापारियों की समस्याओं का निदान किया जाएगा। अध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि इस बार दीपावली मिलन समारोह रंगारंग रूप से मनाया जाएगा। सभी की सहमति से तय हुआ कि आगामी 2 नवंबर को इसका आयोजन होगा। इस दौरान व्यापारियों के लिए विभिन्न गेम्स रखे जाने के साथ ही एक अनूठा संदेष, जो हर वर्ष दिया जाता है, वह दिया जाएगा।

झाबुआ ग्रीन गोल्ड आमंत्रण-पत्रिकाओं के संयोजक

बैठक में व्यापारी संघ के कर सलाहकार प्रमोद भंडारी ने सामूहिक रूप से घोषणा की कि उनके एवं मयंक रूनवाल के सौजन्य से ‘झाबुआ ग्रीन गोल्ड कॉलोनी’, जो रतनपुरा क्षेत्र में नवनिर्मित हो रही है, के संयोजन से दीपावली मिलन समारोह की आमंत्रण-पत्रिकाओं का प्रकाषन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दीपावली मिलन समारोह की संपूर्ण व्यवस्था एवं तैयारी हेतु एक टीम का गठन किया गया। जिसमें व्यापारी संघ के सचिव पंकज जैन मोगरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश पटेल, सह-सचिव हरिष शाह लालाभाई, वरिष्ठ मनोज बाबेल, नितेश कोठारी, जय भंडारी, नीरज गादिया को शामिल किया गया।

यह रहे उपस्थित

बैठक की व्यवस्था में सहयोग व्यापारी संघ के मनोज कटकानी, कोषाध्यक्ष राजेष शाह, सह-कोषाध्यक्ष मधुकर शाह आदि का रहा। इस अवसर पर सकल व्यापारी संघ के पदाधिकारियों में अशोक सकलेचा, प्रेमप्रकाश कोठारी, विकास शाह, मनोज संघवी, मुकेष जेन ‘नाकोड़ा’, नीरज गादिया, अक्षिश नीमा, कमलेश सोनी ‘पुष्पक’, ओम सोनी, राजेन्द्र पाटीदार, अब्बास बोहरा, मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, हार्दिक अरोरा आदि सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में आभार गोपाल सोनी ने मानां।

Post a Comment

Previous Post Next Post