जिले में करीब 225 में से 180 फर्म पर लग चुकी नेमप्लेट, शेष दुकानों पर भी आगामी दिनों में लगाई जाएगी | Jile main karib 225 main se 180 farm pr lag chuki nameplate

जिले में करीब 225 में से 180 फर्म पर लग चुकी नेमप्लेट, शेष दुकानों पर भी आगामी दिनों में लगाई जाएगी

जिले में करीब 225 में से 180 फर्म पर लग चुकी नेमप्लेट, शेष दुकानों पर भी आगामी दिनों में लगाई जाएगी

झाबुआ (मुर्तुजा भाई) - जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा जिलेभर में मेडिकल फर्मों पर संस्था की नेम प्लेट लगाने का कार्य पिछले एक महीने से किया जा रहा है। एसेसिएशन से रजिस्टर्ड लगभग 225 फर्म है, जिसमें से 180 फर्मों पर नेमप्लेट लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष मेडिकल फर्मों पर भी नेमप्लेट अतिशीघ्र लगा दी जाएगी। 

जानकारी देते हुए जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज बाबेल एवं सचिव राजेश पोरवाल ने बताया कि एसोसिएशन की बोर्ड की मीटिंग गत एक माह पूर्व हुई। जिसमें सभी की सहमति से निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन की फर्मों की एक अलग पहचान हो तथा एसोसिएशन की एकजुटता दिखे, इस हेतु संस्था से रजिस्टर्ड सभी फर्म (मेडिकल दुकानों) पर नेमप्लेट लगाने का कार्य किया जाएगा। जिसके बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष महावीर जैन (मुणत), तनूज कांकरिया, विकास शाह एवं भारत जडेजा, सह-सचिव दीपक निमजा, कोषाध्यक्ष पंकज ललवानी, कपिल गादिया, पियूष मेडावत, विराष पेटलावद, अरूण श्रीमाल आदि के सहयोग से जिलेभर में शहरी, नगरीय क्षेत्रों के साथ ग्रामीण अंचलों में स्थित मेडिकल दुकानों पर नेमप्लेट लगाने का कार्य्र प्राथमिकता से किया जा रहा है। जिसमें अब तक जिला मुख्यालय झाबुआ सहित रायपुरिया, पेटलावद, करवड़, सारंगी आदि क्षेत्रों की मेडिकल दुकानों पर नेमप्लेट लगाई जा चुकी है। शेष बची दुकानों पर भी आगामी दिनों में नेमप्लेट लगाने का कार्य जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post