बालाघाट; खेत में पानी, बगिया में हरियाली: पिंडकेपार पहुंचे कलेक्टर, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी Aajtak24 News

बालाघाट;  खेत में पानी, बगिया में हरियाली: पिंडकेपार पहुंचे कलेक्टर, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी Aajtak24 News

बालाघाट - जिले के खैरलांजी विकासखंड के ग्राम पिंडकेपार में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने कलेक्टर मृणाल मीना पहुंचे। उन्होंने यहां खेत तालाब योजना के तहत बनाए जा रहे तालाबों और अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हितग्राही धुरपता और चित्ररेखा के खेत में निर्माणाधीन तालाब का जायजा लिया और कार्य की प्रगति पर संतोष जताते हुए समयसीमा में इसे पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत 5 लाख रुपये की राशि से बन रहे गौ-तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरे किए जाएं।

इस दौरान “बगिया मां के नाम” योजना के तहत हितग्राही सुशीला रिवायत और कौशल बाई द्वारा किए जा रहे पौधारोपण कार्य को भी देखा गया। कलेक्टर ने बगिया और तालाब दोनों में पौधारोपण कार्य को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीणों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके। निरीक्षण के समय जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ, एसडीएम वारासिवनी कार्तिकेय जायसवाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सीधे सवाल

  1. क्या खेत तालाब योजना के तहत बने तालाबों की दीर्घकालिक उपयोगिता और रखरखाव के लिए कोई ठोस योजना बनाई गई है?
  2. पौधारोपण योजनाओं में अक्सर देखभाल की कमी से पौधे सूख जाते हैं—इस बार उनकी निगरानी और संरक्षण कैसे सुनिश्चित किया जाएगा?
  3. क्या इन योजनाओं के लाभार्थियों का चयन पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया से हुआ है, या इसमें किसी प्रकार की शिकायतें सामने आई हैं?

Post a Comment

Previous Post Next Post