जमानत पर रिहा हुए विधायक रमेश मेंदोला
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - विधानसभा उप चुनाव का प्रचार खत्म होने के बाद आज पुलिस ने स्थानीय फुलमाल फाटे से इंदौर-2 से विधायक रमेश मेंदोला को इनोवा गाड़ी से जाते वक्त रोका और विधायक मेंदोला को पूछताछ के लिए अंतरवेलिया पुलिस चौकी पर लेकर आए । पुलिस चौकी पर एसडीओपी पेटलावद बबीता बामनिया की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसमें यह बताया गया कि विधायक रमेश मेंदोला और उनके तीन अन्य साथी अनाधिकृत रूप से विधानसभा-193 झाबुआ की सीमा में घूमते पाए गए । चुनाव आचार संहिता के अंतर्गत बाहरी व्यक्ति के झाबुआ में पाए जाने पर विधायक रमेश मेंदोला के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और 171 के अंतर्गत मामला कल्याणपुरा पुलिस ने दर्ज किया और विधायक की इनोवा कार और मोबाइल फोन जप्त किया है, पुलिस मामले में उनसे पूछताछ कर रही है ।
जमानत पर रिहा हुए विधायक रमेश मेंदोला पुलिस चौकी अंतरवेलीया की जांच पड़ताल होने के जमानत पर रिहा किया गया बाद करीबन 7:45 पर रमेश मेंदोला मीडिया से चर्चा की । तत्पश्चात पुलिस प्रशासन ने इंदौर की ओर पुलिस बल के साथ रवाना किया गया।
