किशनलाल राठौड़ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - समाजसेवी एवं राठौड़ समाज के अध्यक्ष किशनलाल राठौड़ को मध्यप्रदेश प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के प्रांतीय अध्यक्ष शम्भूदयाल राठौर सीहोर व प्रांतीय महामंत्री राजेन्द्रसिंह भदौरिया भोपाल द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। श्री राठौड़ की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति से अलीराजपुर सहित सम्पूर्ण क्षैत्र में हर्ष की लहर है। श्री राठौड़ वर्तमान में राठौड़ समाज अलीराजपुर के अध्यक्ष है व आपके मार्गदर्शन में वीरदुर्गादास जयंती, नवरात्री उत्सव एक भारत श्रेष्ट भारत, सामाजिक समरसता शरद पूर्णिमा उत्सव एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन जैसे नगर स्तर के कई सफल आयोजन हुए है। आपने समाज संगठन को मजबूती प्रदान की। आपके प्रयासों से समाज मे रचनात्मक कार्यो नेत्रदान, रक्ददान में जाग्रति आई। आपने प्रांतीय सभा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली पश्चात जिलो का दौरा कर प्रदेश संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे व 22 नवम्बर को राष्ट्रवीर दुर्गादासजी की पुण्यतिथि पर युवाओ और महिलाओं के सहयोग से रक्तदान शिविर का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
Tags
jhabua
