कांतिलाल भूरिया को परास्त कर कांग्रेस को सबक सिखाएं : तोमर | Kantilaal bhuriya ko parast kr congress ko sabak sikhae

कांतिलाल भूरिया को परास्त कर कांग्रेस को सबक सिखाएं : तोमर

केंद्रीय मंत्री ने सेक्टर सम्मेलन में कहा प्रदेश सरकार आदिवासी विरोधी

कांतिलाल भूरिया को परास्त कर कांग्रेस को सबक सिखाएं : तोमर

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - यह उपचुनाव सिर्फ दो व्यक्तियों या दो दलों का चुनाव नहीं है। यह चुनाव इस क्षेत्र के विकास की दृष्टि से अहम है। इस चुनाव में कांग्रेस की हार होगी तो उसे महसूस होगा कि जनता उसे आइना दिखा रही है। कांतिलाल भूरिया ने गरीबों के बजाय अपना मकान बनाने के लिए राजनीति की, इसलिए कांतिलाल भूरिया को परास्त कर कांग्रेस को सबक सिखाएं। यह बात केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने झाबुआ के सेक्टर सम्मेलन में कही।

कांतिलाल भूरिया को परास्त कर कांग्रेस को सबक सिखाएं : तोमर

केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर बुधवार को झाबुआ विधानसभा में चुनाव प्रचार थे। पार्टी प्रत्याशी श्री भानु भूरिया के समर्थन में श्री तोमर ने ढेकलवड़ी और बोरी में सेक्टर सम्मेलनों में
भाग लेकर भाजपा को जिताने की अपील की। उनके साथ वरिष्ठ नेता श्री
कृष्णमुरारी मोघे, श्री महेंद्र हार्डिया, श्री शांतिलाल बिलवाल, पार्टी प्रत्याशी श्री भानू भूरिया उपस्थित थे। ढेकलवड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री नरेन्द्रसिंह तोमर की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कांतिलाल ने गरीबों के बजाय अपना मकान बनाने के लिए राजनीति की
श्री तोमर ने कहा कि आज से 30-40 साल पहले कांतिलाल भूरिया फलियों के छोटे से मकान में रहते थे। आज उनका मकान महल जैसा बड़ा है। लेकिन आदिवासी भाइयों के मकान आज भी कच्चे है। ऊन्होने कहा कि एक तरफ कांतिलाल भूरिया अपना घर बनाने के लिए राजनीति कर रहे वही दूसरी ओर भानु
भूरिया आपकी सेवा करने के लिए चुनावी मैदान में है। उन्होंने कहा कि 40
साल में कांतिलाल ने अपने लिए महल बनाया लेकिन आपका मकान तब बना जब
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री आवास योजना से आपके पक्के मकान बने है।
प्रदेश सरकार नही बनने दे रही आदिवासियों के मकान
बोरी में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री
आवास योजना के प्रदेश में 22 लाख मकान बनने है। इस साल केंद्र सरकार ने
प्रदेश को 8 लाख 39 हजार मकान बनाने का कोटा आबंटित किया तो कमलनाथ सरकार ने 2 लाख 39 हजार मकान सरेंडर कर दिए। प्रदेश सरकार आदिवासियों के मकान नही बनने दे रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार प्रधानमंत्री सड़क योजना से सड़के बनाने का काम कर रही है, वही दूसरी ओर प्रदेश सरकार जर्जर सड़के तक सुधार नही पा रही है।

जनविरोधी और आदिवासी विरोधी है कमलनाथ सरकार उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार को प्रदेश में 10 माह
हुए है ओर प्रदेश में अपराध चरम पर है। कांग्रेस यह चुनाव जीती तो सरकार निरंकुश होगी। अत्याचार बढ़ेंगे। प्रदेश का विकास अवरुद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनविरोधी और आदिवासी विरोधी है। आपको सम्बल योजना ओर आवास योजना का लाभ मिले इसके लिए भानु भूरिया को विजयी बनाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post