काम को लेकर दो मजदूरों के बीच हुआ खूनी संघर्ष
आरोपी भीम सिंह ने रामसिंह पर फावड़े से किया जानलेवा हमला
राम सिंह की मौके पर हुई मौत
पुलिस ने 302 का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को किया गिरफ्तार
धरमपुरी (गोलू पटेल) - धार जिले के धरमपुरी थाना अंतर्गत ग्राम फारेस्ट पूरा में काम को विवाद को लेकर दो मजदूरों के बीच खूनी संघर्ष हुआ और उसी खूनी संघर्ष में आरोपी भीम सिंह ने अपने मजदूर साथी रामसिंह पर हावड़ा से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी और अपने अपराध को छुपाने के लिए आरोपी ने शव को गोबर के ढेर नीचे दबा दिया,दो दिन बीतने के बाद जब राम सिंह का पता नही चला तो परिजन उसे ढूंढते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी भीम सिंह ने रामसिंग की हत्या करना कबूल किया और आरोपी के निशान देही पर पुलिस ने मृतक रामसिंग का शव को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया वहीं मृतक राम सिंह के शव को ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए धरमपुरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां पर पोस्टमार्टम कर राम सिंह के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया वहीं धरमपुरी थाना प्रभारी ने बताया कि राम सिंह की हत्या के मामले में आरोपी भीम सिंह के खिलाफ 302 का प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।