दीप महोत्सव का शुभारंभ महाकाल मंदिर से शुरू | Deep mahotsav ka shubharambh mahakal mandir se shuru

दीप महोत्सव का शुभारंभ महाकाल मंदिर से शुरू

दीप महोत्सव का शुभारंभ महाकाल मंदिर से शुरू

उज्जैन (दीपक शर्मा) - 26 अक्‍टूबर से 28 अक्‍टूबर त‍क दीपावली उत्‍सव मनाया जाएगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धनत्रयोदशी (धनतेरस) के पावन पर्व पर सबके कल्याण और उनकी सुख समृद्धि की कामना के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना हेतु अक्‍टूबर को श्री महाकालेश्‍वर मंदिर पुरोहित समिति के तत्‍वावधान में प्रात: 9:30 बजे धन त्रयोदशी (धनतेरस) की महापूजा श्री महा‍कालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्‍यक्ष एवं कलेक्‍टर श्री शशांक मिश्र, प्रशासक श्री सुजान सिंह रावत, समिति सदस्‍य श्री आशीष पुजारी, श्री दीपक मित्‍तल आदि द्वारा की गयी। महापूजा में भगवान श्री महाकालेश्‍वर का पंचामृत अभिषेक-पूजन किया गया, तत्‍पश्‍चात नंदीहॉल में रूद्राभिषेक किया गया। पूजन पश्‍चात श्री महाकालेश्‍वर मंदिर पुरोहित समिति की ओर से पुरोहित समि‍ति के अध्‍यक्ष पं.श्री अशो‍क शर्मा ने सभी को आशीर्वाद स्‍वरूप चॉदी का सिक्‍का भेट किया। पूजन -अर्चन श्री महाकालेश्‍वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष पं. अशोक शर्मा सहित पुरोहितों में सर्वश्री लोकेन्‍द्र व्यास, राधेश्‍याम शास्त्री, संदीप शर्मा, विश्‍वास करहाडकर, श्री मंगलेश शर्मा, श्री तिलक व्‍यास, श्री यज्ञेश चतुर्वेदी आदि द्वारा कराया गया।

दीप महोत्सव का शुभारंभ महाकाल मंदिर से शुरू

Post a Comment

Previous Post Next Post