जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर ढंग से आमजन तक पहुंचाई जाए - कलेक्टर श्रीमती गुप्ता
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर सुरभि गुप्ता अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर ढंग से आमजन तक पहुंचाई जाए। नगरीय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर ढंग से कियान्वयन हेतु विभाग के जिला और ब्लाॅक स्तरीय अधिकारीगण सघन मानिटरिंग करें। उन्होंने संस्थागत प्रसव की प्रगति शत-प्रतिषत सुनिश्चित करने के निर्देष दिए। जिले के प्रत्येक प्रसव सेन्टरों के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के शत-प्रतिषत प्रसव उक्त सेन्टरों पर सुनिश्चित कराए जाए। इसके लिए एएनएम, आषा और आंगनवाडी कार्यकर्ता नियमित फालोअप करें। समस्त ब्लाॅक स्तरीय अमला नियमित फालोअप एवं मानिटरिंग का कार्य करें। जिले में संस्थागत प्रसव के माध्यम से षिषु और मातृमृत्यु दर करने हेतु विषेष प्रयास किये जाए। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने काम में कोताही बरतने वाले मैदानी अमले पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देष दिए कि मैदानी स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में लापरवाही बरतने वाले अमले पर कडी कार्रवाई की जाए। उन्होंने समस्त ब्लाॅक स्तरीय अमले को निर्देष दिए कि वे फील्ड स्तर पर सघन निरीक्षण और मानिटरिंग करें। कोई भी केन्द्र पर कोताही मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने लक्ष्य अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सीएमएचओ डाॅ. प्रकाश ढोके, सिविल सर्जन डाॅ. आर मंडल, डीपीएम डाॅ. प्रीति राठौर सहित समस्त बीएमओ, बीपीएम सहित स्वास्थ्य विभाग एवं आईसीडीएस के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Tags
jhabua
