पूना में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के कराते खिलाड़ियों ने जीते 4 सवर्ण, 2 रजत ओर 2 कास्य पदक
सेंधवा नगर आगमन पर राम बाजार में पदक विजेता खिलाड़ियों किया भव्य सवागत
सेंधवा (रवि ठाकुर) - श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पूना (बालेवाड़ी) में दिनांक 19, 20 अक्टूबर को रूरल गेम्स नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, तमिनलनाडू, तेलंगाना आदि 17 से अधिक राज्यो के करीब 2000 हज़ार से अधिक खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। जिसमें मध्य प्रदेश के सेंधवा शहर की सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट एकेडमी एवं इंडस वेली इंटरनेशनल स्कूल, बलवाड़ी के होनहार कराते खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन कर 4 सवर्ण, 2 रजत एवं 2 कास्य सहित कुल 8 पदक हासिल किये। जिसमें एकेडमी के खिलाड़ी गणेश तुषार नागपुरे , अर्चित स्वप्निल सोनी, अश्विनी सालिगराम राठौर, अनीस रहिस शेख ने (स्वर्ण पदक), प्रियंका प्रल्हाद सिंगोरिया, उदय धर्मेंद्र यादव ने (रजत पदक ) एवं शीतल धुमसिंग सिंगोरिया, सारांश प्रिंस गुप्ता ने (कास्य पदक ) प्राप्त किया। चैंपियनशिप में एकेडमी के डायरेक्टर सेनसाई सुमित चौधरी ब्लैक बेल्ट फोर्थ डेन को बेस्ट रेफ़री अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। यह खिलाड़ी एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक सेनसाई सुमित चौधरी ब्लैक बेल्ट एवं टीम मैनेजर राजेश्वरी चौधरी के मार्गदर्शन में चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शोतोकान कराते- डू फ़ेडरेशन बडवानी जिलाध्यक्ष श्री विष्णु प्रसाद जी यादव, श्रीमती बसंती बाई यादव,(नपा. अध्यक्ष ), श्री छोटु चौधरी (नपा. उपाध्यक्ष ), श्री अरुण चौधरी, शिहान राजू थापा सर, शिहान हेमराज थापा सर, शिहान आदित्य मिश्रा सर, प्रो. एच. डी. वैष्णव सर, स्वप्निल सोनी जी, सेनसाई नीरज गोण्ड सर, गोविंद बर्डे, मयूर कोली, रविंद्र चौहान एवं समस्त सेंधवा नगरवासी एवं पालकों ने शुभकामनाएँ व बधाई देकर उज्वल भविष्य की कामना की।