कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रो का किया निरीक्षण
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - सोमवार को झाबुआ विधानसभा उपनिर्वाचन 2019 के तहत हो रहे मतदान की स्थिति का जायजा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुरभि गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने लिया। उन्होंने झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के तहत जिले के बोरी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, मतदान केन्द्र पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्रीवास्तव ने अलग-अलग मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर एसडीएम जोबट अखिल राठौर, तहसीलदार आषा परमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
Tags
jhabua
