छोगालाल कॉलोनी में पटाखों का अवैध भंडारण जखीरा पकड़ाया
अभी तक नही हुई कोई कार्यवाही
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - रविवार देर शाम को प्रशासन व पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नगर के दशहरा मैदान के सामने छोगालाल कॉलोनी में रहवासी क्षेत्र में तीन अलग-अलग मकानों छापामार कार्यवाही करते हुए, बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से रखे पटाखों का भंडारण जप्त किया है। एक गोदाम पर छापा मारा जहां पर तीन कमरों से बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद हुए आपको बता दें कि यह भंडारण बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था और प्रशासन को बिना भनक लगे अवैध धंधा किया जा रहा।
अवैध पटाखों की लगभग कीमत लाखों में आकी जा रही है और यह भंडारण रहवासी क्षेत्र में किया जा रहा था कॉलोनी के आसपास के लोगों का कहना है कि कि इस भंडारण से उनके घर ऑन बारूद के ढेर पर बसे हुए हैं और हम इस भंडारण से काफी समय से परेशान है लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही इस भंडारण गोदाम पर नहीं की गई थी। इस अवसर पर एसडीएम संजीव पांडे, एसडीओपी धीरज बब्बर, तहसीलदार तिलवारिया, नायब तहसीलदार शशांक दुबे, थाना प्रभारी दिनेशचन्द्र सोलंकी व अन्य पुलिसकर्मी कार्यवाही में मौजूद है। समाचार लिखे जाने तक छोगालाल कालोनी में लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई और प्रशाषन द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नही की गई है। जिसकी नगर में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं चल रही है।

