ध्वजारोहण एवं वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न
थांदला (कादर शेख) - भक्त श्री मलूकदासजी रामायण मंडल थांदला की वार्षिक साधारण सभा पड़वा (प्रतिपदा) सोमवार को स्थानीय श्री रामेश्वर महादेव मंदिर पर सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम मंदिर पर ध्वजारोहण श्री मिश्रीभाई मालवी पानवाले द्वारा किया गया तथा महाआरती सम्पन्न हुई । इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ श्री कृष्णचंद्रजी सोनी, हँसमुखभाई सोनी,किशोरजी आचार्य,भगवानलालजी शर्मा,विजयसिंहजी राठौर सहित नगर के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें । मंडल की परंपरा अनुसार वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा श्री भगवानलालजी शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया जो सर्वानुमति से ध्वनिमत से पारित किया गया । इसके पश्चात अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई जिसमें श्री कमलेश रामचंद्रजी नागर को सर्वानुमति से आगामी वर्ष 2020-21 के लिए भक्त श्री मलुकदासजी रामायण मंडल थांदला का अध्यक्ष चुना गया । साधारण सभा को मंडल के श्री किशोरजी आचार्य, जगमोहनसिंहजी राठौड़,डी. के. उपध्याय द्वारा संबोधित किया गया । अंत मे मंडल से जुड़े सम्माननीय सदस्य श्री शंकरभाई पांचाल, श्री लक्ष्मीनारायणजी पाठक, श्री फ़क़ीरचंदजी राठौड़, उपाध्याय परिवार में श्रीमती सुशीलादेवी, श्रीमती मीनाक्षी देवी, श्री पुष्करराज उपाध्याय, रितेश पांचाल सहित सभी दिवंगत आत्मा को दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । आभार प्रदर्शन श्री कुलदीपसिंह झाला द्वारा किया गया ।
Tags
jhabua

