बडोदा-अलीराजपुर रेलवे लाईन कांग्रेस सरकार की देन है, भाजपा इसका झुठा श्रेय ले रही है - महेश पटेल | Baroda alirajpur railway line congress sarkar ki den hai

बडोदा-अलीराजपुर रेलवे लाईन कांग्रेस सरकार की देन है, भाजपा इसका झुठा श्रेय ले रही है - महेश पटेल

बडोदा-अलीराजपुर रेलवे लाईन कांग्रेस सरकार की देन है, भाजपा इसका झुठा श्रेय ले रही है-महेश पटेल

अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - बडोदा-छोटाउदयपुर-अलीराजपुर-धार रेलवे लाईन तात्कालिन युपीए की कांग्रेस सरकार की देन है। उक्त रेलवे लाईन की आधारशिला तात्कालिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने झाबुआ प्रवास के दोरान रखी थी। जिसका उन्होने विधिवत भुमिपुजन झाबुआ कार्यक्रम मे किया था। इस रेलवे लाईन को लाने ओर उसको अमलिजामा पहनाने के लिए पुर्व रेल राज्यमंत्री नारायण भाई राठवा एवं पुर्व सासंद कांितलाल भुरिया का अहम योगदान रहा है। अब जब रेलवे उदघाटन की बात आ रही हे तो भाजपा इसका राजनेतिकरण करने मे लगी हुई है। भाजपा इसका झुठा श्रेय लेने मे लगी हुई है। जबकि आदिवासी जिले एवं अंचलो की जनता अच्छी तरह से जानती है कि रेलवे मे केंद्र की कांग्रेस सरकार ओर नेताओ का क्या योगदान रहा है। उक्त बाते जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने एक प्रेस विज्ञप्ति मे कही। 

जनप्रतिनिधियो की अनदेखी को लेकर जिला कांग्रेस ने निंदा की

उन्होने आगे बताया कि आदिवासी बाहुल्य पिछडे क्षेत्रो मे विकास की अपार संभावना को देखते हुए तात्कालिन युपीए चेयरमेन श्रीमती सोनिया गांधी ने उक्त रेलवे लाईन को प्रमुखता से मंजुरी दिलवाने मे महत्वपुर्ण भुमिका निभाई थी। जिसके पश्चात देश के तात्कालिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार ओर मंत्रीमंडल ने गुजरात के बडोदा-छोटाउदयपुर से मप्र के अलीराजपुर-धार रेलवे लाईन को मंजुरी स्विक्रत की। झाबुआ प्रवास के दोरान तात्कालिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उक्त रेलवे लाईन की आधारशिला रखी थी। जिसमे मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान को भी आमंत्रित किया गया था। श्री पटेल ने बताया कि उन्हे ज्ञात हुआ हे कि 30 अक्टुम्बर को अलीराजपुर रेलवे स्टेशन भवन का उदघाटन एवं छोटाउदयपुर-अलीराजपुर नए रेलखंड का शुभारंभ करने क्षेत्रिय सांसद गुमानसिह डामोर आ रहे है। उक्त कार्यक्रम मे रेलवे विभाग द्धारा जिले के किसी भी जनप्रतिनिधियो को आमंत्रित नही किया गया है। जो एक तरह से प्रोटोकाल का सरासर उल्लंघन है। जिले के जनप्रतिनिधियो की अनदेखी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी केंद्र सरकार, भाजपा ओर रेलवे विभाग की निंदा करती है। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post