धरमपुरी एकलव्य गुरुकुलम सेवा संस्थान आश्रम की एक अनोखी पहल
धरमपुरी (गोलू पटेल) - करवाचौथ के उपलक्ष्य में गुरुकुलम की वनवासी बालिकाओ (देवकन्याओं) द्वारा नगर की महिलाओं को निशुल्क मेहंदी रचकर एक खुशहाली का त्योवहार मनवाया गया, साथ ही नगर की महिलाओं को आश्रम भ्रमण करवाया गया व वहाँ की आध्यात्मिक व निशुल्क अनाथ बच्चो की शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई व सभी को अतिथि देव भवः के सम्मान से सम्मानित कर सुंदर मेहंदी प्रतियोगी को सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया व सभी के चेहरों पर एक खुशहाल वातावरण का निर्माण कर गुरुकुलम के सभी कार्य- कर्ताओ द्वारा इस पहल को प्रतिवर्ष अनुसार मनाया गया।
Tags
dhar-nimad