धमाल ग्रुप ने मचाई गरबो की धूम | Dhamal group ne machai garbo ki dhoom

धमाल ग्रुप ने मचाई गरबो की धूम

धमाल ग्रुप ने मचाई गरबो की धूम

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - महू देशभर के लोग इन दिनों नवरात्रि पर्व मना रहे हैं और साथ ही डांडिया भी शुरू हो चुके हैं। इस बार भी देश के तमाम शहरों-कस्बों में डांडिया और गरबा डांस  को लेकर लोगों में उत्साह है। डांडिया को गुजराती लोग रास डांडिया  कहते हैं, जो कि राज्य का सबसे लोकप्रिय डांस हैं। इस डांस में लकड़ी की दो छड़ियों का प्रयोग किया जाता है। डांस में महिलाएं और पुरुष एक विशेष वेशभूषा में तैयार होते हैं। पहले यह डांस सिर्फ गुजरात में ही मनाया जाता था लेकिन अब संपूर्ण भारत का हिस्सा है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के लोग भी इस डांस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। बता दें कि अब डांडिया और गरबा डांस अमेरिका, कनाडा  में भी रह रहे भारतीयों के बीच भी उमंग और खुशियां लगाने वाला डांस है। स्कूल, कॉलेजों में भी डांडिया और गरबा की प्रतियोगिताएं होती हैं। हालांकि अब यह डांस आधुनिक डांस के साथ भी जोड़ दिया गया है। 

धमाल ग्रुप ने मचाई गरबो की धूम

डांडिया रास डांस देवी दुर्गा के सम्मान में किया जाता है। यह डांस वास्तव में देवी दुर्गा और महिषासुर, पराक्रमी राक्षस राजा के बीच एक नकली लड़ाई का मंचन है। डांडिया की छड़ें देवी दुर्गा की तलवार का प्रतिनिधित्व करती हैं। चूंकि इस डांडिया को डांडिया भी कहा जाता है इसलिए गुजरात और वंदावन में कुछ कलाकार इस डांस के जरिए कृष्णलीला का मंचन भी करते हैं।

गरबा के शाब्दिक अर्थ पर गौर करें तो यह गर्भ-दीप से बना है। शुरुआत में देवी के निकट दीप ले जाने के क्रम में यह नृत्य होता था। इस तरह से पहले यह डांस दीपगर्भ कहलाता था। गरबा सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और अश्विन मास की नवरात्रों को गरबा नृत्योत्सव के रूप में मनाया जाता है इसी तारतम्य में चिनार पार्क में भी गरबों की धूम है खासतौर पर धमाल ग्रुप द्वारा किए जा रहे गरबे आकर्षण का मुख्य केंद्र है, धमाल ग्रुप द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जा रही है उक्त जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता दीपक मिश्रा ने बताया आयोजन समिति में मुख्य रूप से  उमानंद  तिवारी, प्रमोद शर्मा, रोशन चौबे, प्रवीन वाजपेयी,मनोज सिह, प्रदीप पवार,जगदीश सैनी, रामगोपाल दादा, अमित श्रीवास्तव, आशीष शुक्ला, डां विनोद तिवारी, के. बी. सेन, आर. के. सिह, हेमंत, संजीव भार्गव, रवि मेकालिया, विशाल,संजय यादव, राहुल जैसवाल, धर्मेन्द्र कुशवाहा, हरीकिशन, राम कुमार,  मनोज, गोवर्धन,लखन,सुरेश साहु, विजय, कनिष्क सेन, आनंद तिवारी , अजीत, लोधी, शुदर्शन साहू,रमन,शुभम,अमित तिवारी, संदीप, कन्हैया, रविन्द्र विश्वकर्मा, ललित पाटिल, दामोदर,गौरव तिवारी, पार्थ शर्मा राहुल, पुष्पेन्द्र ,रोहित बैश, विक्रम पवार आदि उपस्थित रहे..

Post a Comment

0 Comments