कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के पक्ष में किया गहन जनसम्पर्क | Congress pratyashi kantilal bhuriya ke netratv main kiya gahan jansampark

महिला नेत्री कल्पना भूरिया के नेतृत्व में महिलाओं एवं कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने झाबुआ नगर के वार्ड क्रमांक 13 व 14 में शुक्रवार एवं शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के पक्ष में किया गहन जनसम्पर्क

कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के पक्ष में किया गहन जनसम्पर्क

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - महिला नेत्री श्रीमती कल्पना भूरिया एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मन्नु बेन डोडियार के नेतृत्व में महिलाओं ने आज शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के पक्ष में अपना चुनाव प्रचार किया। शुक्रवार कोे महिला कार्यकर्ता के साथ रैली के रूप ढोल ढमाकों के साथ नगर के वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 में घर-घर जाकर अपना सघन जनसम्पर्क किया। जगह-जगह श्रीमती कल्पना भूरिया का स्वागत किया गया। कुछ जगह महिलाओं ने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से श्रीमती कल्पना भूरिया एवं श्रीमती मन्नु बेन डोडियार को अवगत कराया। 


दोनों नेत्रीयों ने सारी समस्याओं का समाधान चुनाव पश्चात करवाने का वादा किया । इस रैली में नगरपालिका अध्यक्ष मन्नु बेन डोडियार, उपाध्यक्ष श्रीमती रोशनी डोडियार, पार्षद श्रीमती माल्लु डोडियार, श्रीमती उषा येवले, श्रीमती शशी धुम्मा डामोर, श्रीमती गंगा मोहनीया, श्रीमती शीला मकवाना, श्रीमती बसंती डामोर पूर्व पार्षद सायरा बानो, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कलावती मेड़ा, कांग्रेस नेत्री श्रीमती वीणा कुंवर राठोर, श्रीमती बेबी बारीया, श्रीमती मंजु शाह, श्रीमती रेखा मेड़ा, रामला गुण्डिया, हेमेन्द्र कटारा ऋषि डोडियार सहित क्षैत्र के बुथ प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments