राष्ट्रीय सेवक संघ ने विशाल पथ संचलन निकाला
धरमपुरी (गोलू पटेल) - धार जिले के धरमपुरी में राष्ट्रीय सेवक संघ ने रविवार को विशाल पथ संचलन निकाला सफेद शर्ट,खाकी नेकर काली टोपी हाथों में दंड व थामे सैकड़ों स्वयंसेवकों नगर में निकले तो लोगो ने फूल बरसाकर जगह -जगह स्वागत किया घोष की धुन पर कदम ताल मिलाते स्वयंसेवकों का अनुशासन जिसने भी देखा दंग रह गया।पथ संचलन में संघ के लगभग एक हजार स्वयं सेवक शामिल हुए पथ संचलन नगर के मुख्य रास्तों से निकला गया।संघ की पूर्ण गणवेष मे घोष की धुन पर कदमताल मिलाते हुए चल रहे स्वयंसेवकोंं का स्वागत कर जगह-जगह लोगों ने उन पर पुष्पवर्षा किया मंडी प्रागण से शुरू हुआ पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्ग से होता हुआ पुनर्वास माताजी चौक में समापन किया गया।
Tags
dhar-nimad