बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - नगर मे बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नपा द्वारा मुख्य रावण दहन का कार्यक्रम का आयोजन स्थानिय फतेह क्लब मेदान पर मंगलवार शाम को किया गया। नपा द्धारा इस बार 31 फिट रावण रुपी पुतले का निर्माण किया गया था। झाबुआ विधानसभा मे उपचुनाव को लेकर जिले मे जारी आचार सहिंता के चलते प्रशासनिक अधिकारी ने रावण रुपी पुतले का दहन किया। इसके पूर्व अधिकारीयो ने विधि-विधानुसार पुजा-अर्चना की।
इस अवसर पर क्लब मेदान पर नपा द्वारा करीब आधे घंटे तक रंगारंग एवं आर्कषक आतिशबाजी भी की गई। पर्व को लेकर प्रशासन द्वारा फतेह क्लब मेदान पर सभी व्यवस्थाए की गई थी। आमजनो के लिए खेल मेदान पर खडे रहने एवं जनप्रतिनिधियो व गणमान्य नागरिको के लिए बेठने के लिए कुर्सियो का प्रबंध किया गया था। नपा द्धारा मेदान पर फायर बिग्रेड एवं पानी के टेंकर खडे कराए गए थे। फतेह क्लब मेदान के बाहर खेल-खिलोने एवं खान-पान की दुकाने भी लगी थी। इस मुख्य कार्यक्रम मे कलेक्टर सुरभी गुप्ता, एसपी विपुल श्रीवास्तव, क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल, पुर्व विधायक नागरसिंह चोहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, अपर कलेक्टर सुरेशचंद्र वर्मा, एएसपी सीमा अलावा, एसडीएम संजीव पांडे, नपा उपाध्यक्ष मकु परवाल, तहसीलदार सहित अधिकारी-कर्मचारीगण, समस्त पार्षदगंण, कांग्रेस व भाजपा के नेतागंण सहित बडी संख्या मे नगर के गंणमान्य नागरिकग एवं आसपास अंचल के ग्रामिणजन उपस्थित थे।