बालाघाट में हो कॉपर प्लान्ट एवं कागज कारखाना - श्री ब्रम्हे | Balaghat main ho copper plant evam kagaj karkhana

बालाघाट में हो कॉपर प्लान्ट एवं कागज कारखाना - श्री ब्रम्हे

मिशन न्यू इंडिया की 15 वी सभा मे रखी बात

बालाघाट में हो कॉपर प्लान्ट एवं कागज कारखाना - श्री ब्रम्हे

बालाघाट (टोपराम पटले) - मिशन न्यू इंडिया की 15 वी अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में मिशन न्यू इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज ब्रम्हे ने बालाघाट आदिवासी बाहुल्य जिले में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुवे बालाघाट जिले में कॉपर प्लांट डालने तथा कागज कारखाना डालने पर जोर देते हुवे कहा कि बालाघाट जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है। यह जिला खनिज सम्पदा तथा वन सम्पदा से परिपूर्ण है। किन्तु इस जिले में कॉपर प्लांट तथा कागज का कारखाना नही होने से इस जिले में बेरोजगारी बहुत हैं। इस जिले के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा काम की तलाश में दूसरे प्रान्त को जाते हैं। इस जिले में मलाजखंड कॉपर मायल एशिया की सबसे बड़ी मॉयल है। किंतु यहां कॉपर प्लांट नही होने से यहाँ का कच्चा माल खेत्री राजस्थान जाता है। जिससे यहाँ के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध नही हो पा रहा है। इसी तरह बालाघाट जिले की बैहर तहसील में एशिया की सबसे ज्यादा बॉस उत्पादक क्षेत्र है। किन्तु यहाँ का बाँस दूसरे जिलों एवं प्रान्तों में जाता है। यदि बालाघाट जिले में ही कॉपर प्लान्ट तथा कागज का कारखाना खुल जाता है तो यहां के युवाओ को रोजगार के साधन उपलब्ध हो जायेगें।

बालाघाट में हो कॉपर प्लान्ट एवं कागज कारखाना - श्री ब्रम्हे

Post a Comment

Previous Post Next Post