मां की स्मृति में 19 साल पहले बनवाया था करवा चौथ मंदिर, साल में एक बार खुलता है | Maa Ki smrti main 19 saal pahle banwaya tha karwa choth mandir

मां की स्मृति में 19 साल पहले बनवाया था करवा चौथ मंदिर, साल में एक बार खुलता है

उज्जैन के पास जीवनखेड़ी गांव में एक खेत के बीच स्थित है

मां की स्मृति में 19 साल पहले बनवाया था करवा चौथ मंदिर, साल में एक बार खुलता है

उज्जैन (दीपक शर्मा) - उज्जैन से 3 किलोमीटर दूर जीवनखेड़ी गांव में खेत के बीच करवा चौथ माता का मंदिर है। यह मंदिर डॉ. कैलाश नागवंशी ने अपनी मां लक्ष्मीदेवी की स्मृति में बनवाया था। शिप्रा किनारे अपनी निजी जमीन पर बनाया यह मंदिर साल में केवल करवा चौथ के दिन ही खोला जाता है। करवा चौथ पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं यहां दर्शन व कथा सुनने आती हैं। मंदिर में चौथ माता के अलावा सास-बहू व बहन-भाई मंदिर भी है।

डॉ. नागवंशी के अनुसार निजी जमीन पर मां की याद में यह मंदिर वर्ष 2000 में बनाया था। चौथ माता मंदिर करवा चौथ पर खुलता है। यहां आने-जाने के लिए नया रास्ता बनवाया जा रहा है। रास्ते के अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन को आवेदन दिया है। मंदिर का निर्माण स्वयं के खर्च से कराया है। करवा चौथ पर यहां सुबह 9 से शाम 5 बजे तक पं. रामानंद शर्मा करवा चौथ की कथा सुनाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post