अवैध रूप से देशी शराब बनाते 2 महिलाओं सहित 3 आरोपी गिरफ्तार | Awedh roop se desi sharab banate 2 mahilao sahit 3 aropi giraftar

अवैध रूप से देशी शराब बनाते 2 महिलाओं सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

देशी मसाला शराब 1400 पाव व देशी प्लेन शराब 60 लीटर कीमती 1 लाख 10 हजार रूपये की एवं शराब बनाने के उपकरण जप्त

अवैध रूप से देशी शराब बनाते 2 महिलाओं सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर (संतोष जैन) - पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह  (भा.पु.से.), द्वारा  अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त  आरोपियों को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक दक्षिण डॉ. संजीव उइके,  के मार्ग निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के द्वारा  अनुभाग के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी।  
          
अवैध रूप से देशी शराब बनाते 2 महिलाओं सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

आज दिनॉक 21-10-19 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि नक्षत्र नगर फेस- 2 साई टूर एण्ड ट्रेवेल्स  के सामने वाले सौरभ पाठक के मकान के अंदर मोहित सोनकर निवासी करोंदा बाईपास का, अवैध रूप से देशी शराब बनाने की फैक्ट्री चला कर बडी मात्रा में शराब तैयार कर रहा है, देशी शराब तैयार कराने के लिये लेबर लगा रखी है, अभी मकान के अंदर भारी मात्रा मे देशी शराब बनाने का मटेरियल , कैमिकल आदि सामान रखा हुआ है , सूचना पर नक्षत्र नगर फेस-2 सौरभ पाठक के मकान मे दबिश दी, सौरभ के घर पर एक पुरूष एवं 2 महिलायें शराब बनाकर बॉटल मे भरते हुये मिले, जिन्होने नाम पता पूछने पर अपने नाम 1-मोहित सोनकर उम्र 32 वर्ष निवासी बाई का बगीचा खटीक मोहल्ला बेलबाग एवं एक महिलाओं ने अपने नाम रामवती मरावी उम्र 40 वर्ष एवं रजनी मरावी उम्र 18 वर्ष दोनो निवासी ग्राम मलारा थाना टिकरिया मण्डला बताये जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये मकान की तलाशी लिये जाने पर मकान के अंदर 28 पेटी  में 1400 पाव देशी शराब होना पायी गयी,  एवं देशी मसाला शराब बनाने के लिये इस्तेमाल होने वाली देशी मदिरा मसाला ग्वालियर, एल्कोब्रू प्राईवेट लिमिटेड के लेबल, खाली कार्ट्रून एवं 50 लीटर की प्लेन  शराब से भरी नीले रंग की केन एवं 10 लीटर देशी शराब ,  शराब तैयार करने का लिक्विड कलर, खाली बॉटल , 1 बोरी मे भरी ढक्कन, बोतल में ढक्कन लगाने वाला उपकरण, 1 बडा एवं 1 छोटा फनल, पाईप, जबलपुर बी न. 63 की सील, तारीख दर्ज करने वाली सील, स्टाम्प पैड, फेवीकोल की बॉटल, नीले रंग का ड्रम, आदि रखा मिला, प्रत्येक पाव में देशी मसाला शराब के लेबल जिसमें एल्कोब्रू प्रा.लिमिटेड ग्वालियर के लेबिल लगा हुआ है।  अवैध शराब कीमती 1 लाख 10 हजार रूपये की एवं शराब बनाने के उपकरण जप्त करते हुये तीनो आरोपिये के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये तीनों आरोपियों की प्रकरण में गिरफ्तारी की गयी।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियें को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी माढोताल श्री अनिल गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक मनोज चौधरी, प्रधान आरक्षक पंचम, स्वदेश  आरक्षक दिनेश, शशि प्रकाश, संदीप, सुग्रीव, हिमलेश, महिला आरक्षक नीलम की सराहनीय भूमिका रही।  

Post a Comment

Previous Post Next Post