नेशनल हाइवे पंखा पर दुर्घटना में 2 लोग गंभीर घायल | National highway pankha or durghatana main 2 log gambhir ghayal

नेशनल हाइवे पंखा पर दुर्घटना में 2 लोग गंभीर घायल

नागरिको ने लगाया हाइवे पर जाम

नेशनल हाइवे पंखा पर दुर्घटना में 2 लोगो की गंभीर घायल

आमला (रोहित दुबे) - नेशनल हाइवे पंखा पर एक चौपहिया वाहन ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो लोग गम्भीर घायल हो गए और दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है ।फिलहाल दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय उपचार हेतु पहुचाया गया है ।वही पुलिस के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया है पिछले आधे घण्टे से हाइवे पर जाम लगा हुआ है ।जिससे दोनों तरफ के वाहनों की आवजाही थम गई है ।जानकारी के मूताबिक स्कार्पियो क्रमांक एम पी 28 बी डी 2923 के चालक द्वारा बेतुल की ओर से आते समय पंखा  चोक पर बाइक चालक को टक्कर मार दी जिससे अम्बाडा निवासी अशोक उम्र 40 वर्ष तथा एक अन्य बैतूल बाजार निवासी युवक घायल हो गए जिसमे दोनों की हालत नाजुक है।नागरिको ने दुर्घटना के बाद पंखा पर जाम लगा दिया है उनका कहना है कि यह दुर्घटना पुलिस की लापरवाही से हुई है यहां स्थित पुलिस चौकी पर पुलिस कर्मी नियमित नही रहते जिसके कारण आये दिन दुर्घटना होती है ।जाम के बाद भी मौके पर कोई अधिकारी नही पहुचे थे।

नेशनल हाइवे पंखा पर दुर्घटना में 2 लोगो की गंभीर घायल

Post a Comment

Previous Post Next Post