बैंकों के द्वारा धार में जनसंपर्क का भव्य आयोजन किया गया
धार - बैंक ऑफ इंडिया जिला अग्रणी बैंक मैं जय माता दी (जे एम डी पैलेस) त्रिमूर्ति नगर में दो दिवसीय 21 एवं 22 अक्टूबर 2019 को ग्राहक जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इसमें दिनांक 21 अक्टूबर को बड़ी संख्या में ग्राहकों की उपस्थिति एवं सहभागिता दर्ज की गई इस कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया प्रधान कार्यालय के महाप्रबंधक श्री प्रसाद जोशी,बैंक आफ़ इण्डिया इंदौर अंचल के आंचलिक प्रबंधक श्री आरो कुमार महापात्र एवं उप आंचलिक प्रबंधक बी वी चावड़ा सहित अन्य बैंकों को वरिष्ठ अधिकारियों के प्रमुख रूप से उपस्थित हुई है
यह कार्यक्रम भारत सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग के दिशा निर्देश में संपन्न हुआ इसे भारत के कुल 400 जिलों में आयोजित किया जाना है प्रथम चरण में यह कार्यक्रम बैंक ऑफ इंडिया जिला अग्रणी बैंक इंदौर में आयोजित किया गया इस जनसंपर्क कार्यक्रम में सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक आफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, आंध्र बैंक ,बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक,म प्र ग्रामीण बैंक, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया एवं अन्य निजी बैंक,अन्य विभाग सहित 30 स्टाल लगाये गये है
इस अवसर पर महाप्रबंधक, आंचलिक प्रबंधक, जिला कलेक्टर ने समस्त हितग्राहियों को आयोजित कार्यक्रम की महत्व व विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और सरकार की लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया सभी ने बताया कि समस्त ग्राहकों के लिए समस्त बैंकिंग सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध है और कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे बैंक ऑफ इंडिया भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त करने का पहल की गई एवं इस पहल में उपस्थित सभी बैंकों, कलेक्टर एवं ग्राहकों ने सराहना की गई यह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री श्रीकांत बनोठ,जिला अग्रणी प्रबंधक श्री ओम प्रकाश आनंद की निगरानी में संपन्न हुआ कार्यक्रम को समापन के दौरान धन्यवाद ज्ञापन बैंक ऑफ इंडिया के उप आंचलिक प्रबंधक श्री बीवी चावड़ा द्वारा दिया गया कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक श्री बलराम बैरागी जी के द्वारा किया गया।



